सेंट पॉल स्कूल का आज वार्षिक परिणाम घोषित हुआ।


सेंट पॉल स्कूल का आज वार्षिक परिणाम घोषित हुआ।

सेंट पॉल स्कूल पालमपुर में आज वार्षिक परिणाम घोषित हुआ। परिणाम को घोषित करने से पहले किंडन गार्डन के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए साथ ही किंडन गार्डन के छात्रों को स्नातक की उपाधि से एसडीएम पालमपुर श्री ओम प्रकाश यादव जी के द्वारा सम्मानित किए गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ओम प्रकाश यादव तथा तहसीलदार पालमपुर श्री साजन वग्गा जी की धर्मपत्नी श्रीमति दीक्षा वग्गा जी ने शिरकत की। कार्यक्रम में सभी छात्रों को उनके अच्छे परिणामों के लिए मुख्यतिथियों से सम्मानित किया गया। परिणाम में प्रथम, द्वितिय, तथा तृतीय छात्रों को भी मेडल से पुरस्कृत किया गया। हर वर्ष की भांति भी इस वर्ष भी शहीद कैप्टन सौरभ कालिया आवार्ड कक्षा दसवीं आई सी एस ई की छात्रा कनिष्का और शहीद कैप्टन विक्रम वत्रा के आवार्ड से कक्षा बारहवी के छात्र भावमनयू नाग और शहीद मेजर सुधीर वालिया के अवार्ड से कक्षा दसवी एच पी वोर्ड की छात्रा ऐंजल को सम्मानित किया। तथा इस वर्ष में सभी प्रतियोगिताओं में फोर्ड हाउस प्रथम रहा।
पालमपुर के एसडीएम डॉ ओम प्रकाश यादव जी ने क्रार्यक्रम को काफी सराहा तथा प्रशंसा भी की। और बच्चों को अपने सम्भाषण से प्रेरित किया। अपने वक्तव्य में मुख्याध्यापक जी ने कार्यक्रम को काफी सराहा तथा साथ ही स्कूल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विधालय में बच्चों को प्रेरित व अच्छे परिणामों तथा अच्छे भविष्य की कामना की।








