#Trump:Tricity times morning news bulletin 22 March 2026
Trump threatens to 'obliterate' Iran's power plants if Strait of Hormuz not reopened in 48 hours


Tricity times morning news bulletin 22 March 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 22 मार्च, 2026 रविवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है |चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, चैत्र |आज है वरद चतुर्थी
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
हिमाचल प्रदेश बजट अपडेट… मुख्यमंत्री श्री Sukhvinder Singh Sukhu ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा फण्ड आदि रोक लेने के कारण पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष के बजट का आकार छोटा रखा गया है ! समस्त विधायकों, निगमों बोर्डों के चेयरमैन आदि के वेतन भत्तों में 20 % कटौती करनी पड़ गई है !
Tricity times news
*1* अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच जारी संघर्ष पर अपनी सख्त टिप्पणी की। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा “हम बातचीत कर सकते हैं, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है। ट्रंप ने कहा जब आप सामने वाले पक्ष को पूरी तरह से नष्ट कर रहे हैं, तो युद्धविराम नहीं होता… हमारा मकसद यह नहीं है।
*2* पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 22वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है।
*3* ईंधन की कीमतों में लगी आग बुझाने के लिए ट्रंप का बड़ा कदम, ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटाए
*4* ट्रम्प ने NATO देशों को कायर बताया, बोले- अमेरिका के बिना वे कागजी शेर, जंग में साथ नहीं दिया इसे याद रखेंगे
*5* पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के बादलों और बढ़ती सैन्य तनातनी के बीच भारत ने अपनी कूटनीतिक सक्रियता भी तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के पांच प्रभावशाली देशों के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात कर भारत का रुख स्पष्ट किया है
*6* 6 भारतीयों की मौत, 3 लाख की वतन वापसी; खाड़ी देशों में फंसे लोगों पर MEA की पैनी नजर
*7* मंत्रालय के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव में अब तक 6 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है, जबकि एक भारतीय अभी भी लापता है। सरकार लापता नागरिक की तलाश और मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रही है। विदेश मंत्रालय ने अब तक 3 लाख लोगों की वतन वापसी कराई है।
*8* अफवाहों पर विश्वास न करें, अपने सिलिंडर की डोर स्टेप डिलिवरी का इंतजार करें’; एलपीजी संकट पर सरकार
*9* एअर इंडिया ने कनाडा के लिए भेजा गलत विमान, आठ घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटा, एयरलाइन ने गलती से ऐसा विमान भेज दिया था, जिसके पास कनाडा में प्रवेश करने के लिए जरूरी मंजूरी नहीं थी
*10* कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। विपक्षी पार्टी ने कहा कि जनता पर महंगाई की जबरदस्त मार पड़ने वाली है
*11* सीटों पर एक्सट्रा-चार्ज ना लगाने पर विमान कंपनियों का विरोध, कहा-हमें हवाई किराया बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा; मंत्रालय से फैसला वापस लेने को कहा
*12* चुनाव के विज्ञापनों के लिए पार्टियों को सर्टिफिकेट लेना होगा, चुनाव आयोग का निर्देश- बिना इजाजत इलेक्ट्रोनिक या सोशल मीडिया पर एड जारी नहीं होंगे
*13* सुप्रीम कोर्ट बोला- पत्नी नौकरानी नहीं, लाइफ पार्टनर, तलाक के मामले में कहा- खाना न बनाना क्रूरता नहीं, घरेलू काम पति की भी जिम्मेदारी
*14* ममता बोलीं-सामान्य महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500, SC-ST को ₹1700 देंगे, बेरोजगारों को सालाना ₹18 हजार पॉकेटमनी, हर परिवार को पक्का घर; TMC का घोषणापत्र जारी
*15* कर्नाटक: ‘कांग्रेस में सियासी खींचतान चरम पर, मुख्यमंत्री बदलना तय’, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान
*16* एलपीजी संकट: सूरत के प्रवासी मजदूर लौट रहे गांव, रसोई गैस 500 रुपये किलो; उद्योगों में श्रमिकों की कमी बढ़ी
*17* रमजान के बाद दिखा खुशियों का चांद, देशभर में ईद का जश्न आज; छोटे-बड़े बाजारों से लेकर गली-मुहल्ले तक रौनक
*18* जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा हुआ, प्लेटफॉर्म फीस 19% बढ़ाई, हर ऑर्डर पर ₹12.50 के बजाय अब ₹14.90 देने होंगे
*19* मार्च में मौसम ने ऐसा करवट बदली कि मानसून जैसे हालात बन गए। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जहां जनजीवन प्रभावित किया, वहीं रबी की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी कर किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।




