शख्शियतHimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरें

*पालमपुर के कुलदीप सूद व सुषमा सूद की पहल, जरूरतमंद छात्रों को मिलेगी मासिक छात्रवृत्ति*

 

Tct

पालमपुर के कुलदीप सूद व सुषमा सूद की पहल, जरूरतमंद छात्रों को मिलेगी मासिक छात्रवृत्ति
ट्राई सिटी टाइम्स | बी.के. सूद (मुख्य संपादक)

पालमपुर/जीरकपुर — पालमपुर के मूल निवासी इंजीनियर कुलदीप सूद व सुषमा सूद ने समाजसेवा की दिशा में सराहनीय कदम उठाते हुए हर माह ₹5000 की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। यह छात्रवृत्ति उनके स्वर्गीय माता-पिता श्रीमती कैलाश वति जी व श्री बद्री प्रसाद जी की स्मृति में दी जाएगी।

कुलदीप सूद के परिवार की सामाजिक सक्रियता की बात करें तो उनके पिता श्री बद्री प्रसाद जी और माता श्रीमती कैलाश वति जी अपने जीवनकाल में अत्यंत सामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। जरूरतमंदों की सहायता करना उनके स्वभाव में शामिल था। चाहे किसी गरीब बच्चे की पढ़ाई हो या फिर किसी बीमार की मदद, वे हमेशा आगे रहते थे। उनकी इसी परोपकारी भावना को आगे बढ़ाते हुए कुलदीप सूद ने यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम प्रारंभ किया है।

इंजीनियर कुलदीप सूद स्वयं भी अत्यंत दयालु, सहृदय और दानी स्वभाव के इंसान हैं। वे हमेशा से लोगों की मदद करने में विश्वास रखते हैं। पारिवारिक संस्कारों से प्राप्त इस संस्कार को उन्होंने न केवल अपने जीवन में उतारा है, बल्कि अब वे अपनी पत्नी सुषमा सूद के साथ मिलकर इसे समाज के व्यापक हित से जोड़ रहे हैं।

यह राशि सूद सभा के माध्यम से जरूरतमंद व मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी, ताकि आर्थिक अभाव के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

कुलदीप सूद व सुषमा सूद ने यह सहयोग व्यक्तिगत नाम से देने के बजाय बिरादरी के माध्यम से देने का निर्णय लिया है, जिससे अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।

सूद सभा के सदस्यों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के प्रयास शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कुलदीप सूद व सुषमा सूद का आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button