Mandi /Chamba /Kangraताजा खबरेंदेश

Tricity times morning news bulletin 27 April 2026

 

Tricity times morning news bulletin 27 April 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
0आज 27 अप्रैल, 2026 सोमवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है |बैशाख शुक्ल पक्ष एकादशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, बैशाख |आज है मोहिनी एकादशी

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tct BREAKING : पाकिस्तान में भारत के दुश्मन की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने आतंकी शेख यूसुफ अफरीदी की हत्या।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर और हाफिज सईद के करीबी, शेख यूसुफ अफरीदी को अज्ञात बंदूकधारियों ने रविवार को अंधाधुंध फायरिंग कर मार गिराया। यह हमला लांडी कोटल इलाके में हुआ, जहाँ हमलावरों ने उसे संभलने का मौका न देते हुए मौके पर ही ढेर कर दिया, जो पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ जारी ‘अज्ञात’ हमलों की कड़ी का हिस्सा है।

ब्रेकिंग न्यूज
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के कोर्ट का बहिष्कार किया है !
केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को पत्र लिखकर बताया कि उनके कोर्ट के समक्ष वो खुद या वकील के जरिए पेश नहीं होंगे!
मेरी जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय मिलने की उम्मीद टूट गई है, इसलिए मैंने गांधीजी के सत्याग्रह पर चलने का फैसला लिया है! मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए एक फैसला किया है!

Tricity times news

*1* वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प मौजूद थे, हमलावर पकड़ाया; चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे; सभी सुरक्षित

*2* लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं’, ट्रंप पर हमले पर पीएम मोदी ने जताई चिंता

*3* कलपक्कम रिएक्टर, भारत के परमाणु ऊर्जा सफर में मील का पत्थर’, मन की बात में बोले पीएम मोदी

*4* पीएम मोदी ने कहा कि मई का महीना एक शुभ अवसर के साथ शुरू हो रहा है और कुछ ही दिनों में पूरे देश में बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। पीएम मोदी ने देशवासियों को इस पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था। बुद्ध ने सिखाया कि शांति की शुरुआत सबसे पहले अपने भीतर से होती है।

*5* मन की बात का 133वां एपिसोड, मोदी बोले- जनगणना दुनिया का सबसे बड़ा अभियान, अब तक 1 करोड़ 20 लाख घरों की लिस्टिंग हुई

*6* बंगाल में आज पीएम मोदी की 2 रैली, 1 रोड-शो, ममता बोलीं- BJP भवानीपुर में बाहर से लोग ला रही; शाह ने कहा- बंगाल में UCC लाएंगे

*7* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सार्थक समाज कल्याण के लिए ज्ञान और कर्म के साथ भक्ति का एकीकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस संगम को ‘त्रिवेणी’ की संज्ञा दी, जो समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण है।

*8* दिल्ली-टेकऑफ के दौरान स्विस प्लेन का इंजन फेल, आग लगी, 6 घायल, 4 नवजात समेत 232 लोग सवार थे; फ्लाइट ज्यूरिख जा रही थी

*9* पंजाब- AAP छोड़ने वाले सांसदों की लग्जरी लाइफस्टाइल, ₹60 हजार के जूते, ₹80 हजार का चश्मा, ₹3 लाख का पेन; 6 सांसदों को प्रॉपर्टी-शौक भी

*10* AAP सरकार ने भज्जी से पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी छीनी, केंद्र ने घर पर CPRF लगाई; सांसद साहनी बोले-केजरीवाल ने मुझसे इस्तीफा मांगा

*11* गुजरात निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, CM भूपेंद्र पटेल, अमित शाह, जय शाह ने वोट डाला; 28 अप्रैल को रिजल्ट आएगा

*12* कैमरे से दुनिया को आधुनिक भारत की तस्वीर दिखाने वाले फोटोग्राफर रघु राय का निधन, 83 वर्ष की आयु में कैंसर से मौत,इस दिग्गज फाेटोग्राफर ने भोपाल गैस कांड की भयावहता बताने वाला एक फोटो खींचा था, जिसे देखकर आज भी रूह कांप उठती है। इसके अलावा उनके खींचे गए फोटो खूब चर्चित हुए।

*13* ट्रम्प बोले- ईरान में फैसले कौन ले रहा साफ नहीं, अमेरिकी अधिकारियों का पाकिस्तान दौरा रद्द किया, लेकिन जंग शुरू नहीं करेंगे

*14* निफ्टी 23,500 तक गिर सकता है, FII ने अप्रैल में ₹56 हजार करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव समेत 5 फैक्टर तय करेंगे चाल

*15* IPL में लखनऊ Vs कोलकाता, सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी, हेड टु हेड में पंत की टीम का पलड़ा भारी

*16* धोनी चेन्नई से वापसी कर सकते हैं, आज गुजरात से मुकाबला; हेड टु हेड में दोनों टीम बराबरी पर

*17* यूपी-बांदा में पारा 47.4°, घरों के अंदर रहने की सलाह, बिहार के स्कूल में बच्चों को छाते बांटे; 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

*18* भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) लगातार भारत में गर्मी की स्थिति को लेकर अलर्ट और दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। अपनी हालिया एडवायजरी में मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में हीटवेव (लू) जैसी स्थिति बनने की चेतावनी जारी की है। यह हीटवेव की स्थिति तब होती है, जब किसी क्षेत्र में सामान्य अपेक्षित तापमान के मुकाबले में तापमान असामान्य रूप से ज्यादा हो जाए

*19* *शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं:* पाकिस्तान की तरफ से आने वाली शुष्क और गर्म उत्तर-पश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों में तापमान को तेजी से बढ़ाती हैं।

*20* *कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और अल नीनो:* इस साल सर्दियों और वसंत में बारिश की कमी (कमजोर पश्चिमी विक्षोभ) ने प्राकृतिक रूप से मिलने वाली ठंडक को खत्म कर दिया है। इसके अलावा, अल नीनो प्रभाव के कारण मानसून कमजोर होता है और तापमान में बढ़ोतरी होती है।

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button