HimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरेंदेश

#Twisha :Tricity times morning news bulletin 22 May 2026

Twisha Sharma death: Final notice served to ex-judge Giribala Singh for recording statement

Tct

Tricity times morning news bulletin 22 May 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 22 मई, 2026 शुक्रवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है |ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ
संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times news

*1* ईरान जंग पर ट्रम्प-नेतन्याहू में टकराव, अमेरिका डील चाहता है; इजराइल बोला- हमला नहीं रुकना चाहिए, ऐसा किया तो गलती होगी

*2* PoK में आतंकी हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड था, आतंकी जाकिर मूसा-बुरहान वानी का करीबी था

*3* नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में भारत में किसानों की आय में 138% की बढ़ोतरी हुई है, यानी यह दोगुने से भी अधिक हो गई है। उन्होंने एएनआई को बताया कि यह कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

*4* कांग्रेस ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों में बड़े बदलाव की मांग की है। जयराम रमेश ने कहा कि बढ़ती महंगाई, घटते निवेश और चीन से आयात के कारण अर्थव्यवस्था संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि डर के माहौल और पूंजीवाद की वजह से निजी निवेश नहीं बढ़ रहा है।
/
*5* आज राजीव गांधी की 35वींं पुण्यतिथि हैं। इस मौके पर सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल गांधी एक साथ नजर आए। उन्होंने राजीव गांधी की समाधि स्थल पर वीरभूमि पर श्रद्धांजलि दी

*6* पापा आपके कुशल-मजबूत भारत का सपना मैं पूरा करूंगा’, राजीव गांधी को याद कर भावुक हुए राहुल

*7* भारत ने यूएन में PAK को जमकर कोसा, अफगानिस्तान-बांग्लादेश का जिक्र कर कहा- नरसंहार के कलंकित इतिहास वाला देश

*8* एक्सिस माय इंडिया के प्रमुख एक्सपर्ट प्रदीप गुप्ता ने बीजेपी पर बड़ी भविष्यवाणी की है, उन्होंने कहा कि 2014 में शुरू हुआ भाजपा के राजनीतिक दबदबे का मौजूदा दौर कम से कम 20 साल तक जारी रहेगा,द एक्सिस माई इंडिया सर्वेक्षण संस्था के प्रमुख गुप्ता ने तर्क दिया कि सत्तारुढ़ दल की स्थिति तब तक सुरक्षित रहेगी जब तक उसके शासन का प्रदर्शन बहुत कमजोर नहीं हो जाता, मालुम हो प्रदीप गुप्ता के एक्सिस माय इंडिया के अतीत ज्यादातर सर्वे और एग्जिट पोल सही साबित हुए हैं

*9* गुप्ता ने कहा कि भाजपा भी इसी तरह लंबे समय तक भारतीय राजनीति का केंद्रीय ध्रुव बनी रह सकती है, उनके विचार में सत्तारुढ़ गठबंधन और विपक्ष दोनों का भविष्य काफी हद तक मौजूदा सरकार के कामकाज पर निर्भर करता है, इसलिए भाजपा और एनडीए को अब शानदार कामकाज करना होगा, गुप्ता ने कहा जब तक उनका प्रदर्शन कमजोर या खराब नहीं होता,वे जीतते रहेंगे,और विपक्ष हारता रहेगा

*10* बंगाल के सभी मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, CAA लागू, BSF को फैंसिंग के लिए जमीन दी; 12 दिन में सरकार के 12 फैसले

*11* बंगाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने गृह मंत्रालय से सीएपीएफ की 500 कंपनियां राज्य में बनाए रखने की मांग की है। राज्य सरकार ने अक्तूबर कर केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की थी, लेकिन गृह मंत्रालय ने 20 जून तक ही इसकी मंजूरी दी है।

*12* NEET पेपर लीक मामला: कांग्रेस का जयपुर में हल्लाबोल, पुलिस से झड़प के बाद प्रदर्शनकारियों पर चली वाटर कैनन

*13* असम विधानसभा को मिला नया अध्यक्ष, दूसरी बार स्पीकर बने भाजपा नेता रंजीत कुमार दास

*14* विजय की कैबिनेट का विस्तार, 23 मंत्रियों ने शपथ ली, तमिलनाडु में कांग्रेस 59 साल बाद सरकार का हिस्सा बनी, दो विधायक बने मंत्री

*15* तमिलनाडु में कांग्रेस विधायक ने शपथ में राहुल जिंदाबाद कहा, गवर्नर ने टोका, बोले- ये शपथ का हिस्सा नहीं; विजय कैबिनेट में 23 मंत्री शामिल

*16* MP-UP, हरियाणा में मिस्र और सऊदी अरब जितनी गर्मी, बांदा दुनिया में तीसरा सबसे गर्म शहर: नौतपा से 4 दिन पहले ही 48°C पहुंचा तापमान

*17* बीते कल सेंसेक्स 135 अंक गिरकर 75,183 पर बंद, निफ्टी 4 अंक कमजोर हुआ, IT और FMCH शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही।

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button