#WhiteHouse shooting :Tricity times morning news bulletin 24 May 2026
On the evening of May 23, 2026, a 21-year-old gunman identified as Nasire Best approached a security checkpoint outside the White House and opened fire on U.S. Secret Service officers. Officers returned fire, killing the suspect. A bystander was also struck by gunfire, though their condition remains under investigation


Tricity times morning news bulletin 24 May 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 24 मई, 2026 रविवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि है |ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* 19वें रोजगार मेले में 51000 युवाओं को जॉब लेटर मिले, पीएम बोले- अब आप देश की विकास यात्रा में शामिल; 12.50 लाख से ज्यादा को मिल चुकी नौकरी
*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। उन्होंने कहा, पांच देशों के साथ हुए समझौते युवाओं के लिए तकनीक, ऊर्जा और रोजगार के नए अवसर खोलेंगे।
*3* वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा अभी दो दिन पहले ही, मैं पांच देशों की यात्रा से लौटा हूं। हालांकि इसे सिर्फ पांच देशों की यात्रा कहा जा सकता है, लेकिन इस यात्रा के दौरान मैंने कई देशों की बड़ी कंपनियों के नेताओं के साथ विस्तार से बातचीत की।
*4* पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे और महंगा, 15 मई को ₹3 और 19 मई को 90 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी; CNG भी ₹1 महंगी
*5* जनता को लूट रही सरकार’: पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर, कहा- तेल कंपनियों के फायदे की चिंता
*6* कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘महंगाई मैन’ मोदी ने पेट्रोल-डीजल पर 9 दिन में 5 रुपए बढ़ा दिए। आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा कर दिया गया। सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है। एक तरफ जहां दुनियाभर की सरकारें अपनी जनता को राहत दे रही हैं, सरकार जनता को ही लूटने में लगी है
*7* शिर्डी में ₹3 हजार करोड़ से बन रहा डिफेंस हब, डिफेंस ड्रोन और सूर्यास्त्र मिसाइल के हार्डवेयर बनाने की तैयारी; राजनाथ सिंह आज उद्घाटन करेंगे
*8* क्या खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल का खेल?: गडकरी का बड़ा दावा- अब ₹25 वाले ईंधन से ही दौड़ेगी गाड़ियां
*9* गडकरी ने अपनी गाड़ी का उदाहरण देते हुए बताया, ‘आज मैं जिस गाड़ी से आया हूं, वह 100 प्रतिशत बायो-इथेनॉल से चलती है। इथेनॉल की कीमत अभी 65 रुपये प्रति लीटर है। खास बात यह है कि यह गाड़ी चलते समय 60 प्रतिशत बिजली भी बनाती है।’ मंत्री गडकरी ने कहा कि अगर पेट्रोल और डीजल से इसकी तुलना की जाए, तो गाड़ी चलाने का असल खर्च करीब 25 रुपये प्रति लीटर ही आता है।
*10* देश में एक बार फिर किसान आंदोलन की आहट तेज हो गई है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 27 मई से राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। MSP नीति, बढ़ती ईंधन कीमतों और खाद की कमी को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसान संगठनों ने इस बार आंदोलन को और तेज करने के संकेत दिए हैं।
*11* अमरनाथ से बाबा बर्फानी की पहली फोटो आई, 6-7 फीट का शिवलिंग बना, यात्रा 3 जुलाई से, जवानों ने दर्शन किए
*12* कॉकरोच जनता पार्टी का दावा- इंस्टाग्राम हैक, वेबसाइट डाउन, एक्सेस नहीं कर पा रहे; पार्टी के इंस्टाग्राम पर 2.2 करोड़, X पर 2 लाख+ फॉलोअर्स
*13* केरल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर का बड़ा दावा: ‘कॉकरोच पार्टी’ भारत को अस्थिर करने की साजिश, विपक्ष पर साधा निशाना
*14* आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
*15* पिछली सरकार के घोटालों से बदनाम हुआ बंगाल’: सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं
*16* अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो नई दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी और जयशंकर से मिलेंगे, क्वाड समिट में भी शामिल होंगे
*17* चीन की कोयला खदान में ब्लास्ट, 82 लोगों की मौत, अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे; जिनपिंग बोले- गुनहगारों को नहीं छोड़ेंगे
*18* रिपोर्ट- ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका, ट्रम्प वीकेंड प्रोग्राम कैंसिल कर व्हाइट हाउस लौटे, ईरान बोला- दुश्मन की बेवकूफी का जवाब देंगे
*19* ट्रम्प बोले- मुझे तानाशाह कहे जाने से दिक्कत नहीं, बेवकूफ कहना बुरा लगता है
*20* आसमान से बरस रही आग: कई राज्यों में पारा 48 डिग्री के पार; 28 मई तक चलेगी हीटवेव, छह दिन तक ऑरेंज अलर्ट
*21* अमेरिकी शेयर बाजार (US Stocks Market) में देर रात इस सप्ताह के अंतिम दिन का कारोबार हुआ. वॉल स्ट्रीट (Wall Street) पर शुक्रवार के कारोबार में डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) ने फिर से नए उच्च स्तर का रिकॉर्ड बना दिया. डाउ जोन्स ने लगातार दूसरे दिन नया रिकॉर्ड बनाया. इसके साथ ही अन्य दो प्रमुख इंडेक्स एसएंडपी 500 (S&P 500) और नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स (Nasdaq) में भी तेजी दर्ज की गई है.




