HimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरेंदेश

#HPPWD:हमीरपुर में HPPWD का टारिंग कार्य उत्तम, लोगों ने की जमकर तारीफ

Tct

हमीरपुर में HPPWD का टारिंग कार्य उत्तम, लोगों ने की जमकर तारीफ

Tct ,bksood, chief editor

हमीरपुर: (Tricity Times buro)
  अक्सर पूरे प्रदेश में HPPWD (हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग) की कार्यशैली और क्वालिटी पर सवाल उठाए जाते हैं। लोग उनके क्वालिटी वर्क पर तरह-तरह के सवाल करते हैं। लेकिन इसके विपरीत हमीरपुर में उखली, डिंडवी और भोटा रोड पर अभी हाल ही में टारिंग वर्क किया गया है, जो सचमुच बहुत ही प्रशंसनीय है।

गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में अक्सर पीडब्ल्यूडी की कार्यशैली और क्वालिटी पर सवाल उठते रहते हैं, लेकिन हमीरपुर में यह कार्य इसका अपवाद है। स्थानीय लोगों और खासकर प्राइवेट वाहन चालकों व मालिकों ने इस कार्य की खुलकर प्रशंसा की है। उनका कहना है कि इतना अच्छा कार्य शायद ही हिमाचल में कहीं और हुआ हो।

यह टारिंग वर्क इस इंजीनियरिंग टीम की एक बेहतरीन मिसाल पेश कर सकती है। जरूरत है कि इंजीनियर इन चीफ, सेक्रेटरी या पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर इस बारे में संज्ञान लें और सभी अधिकारियों को जो पीडब्ल्यूडी से संबंधित हैं, इस रोड का निरीक्षण करने के लिए कहें, ताकि वे इस रोड की क्वालिटी से कुछ सीख सकें।

वरना आजकल तो केवल टारिंग के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। लेकिन इस क्षेत्र के अधिशासी अभियंता तथा उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र हैं, क्योंकि उन्होंने बहुत अच्छा कार्य करवाया है और सभी लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं।

विशेष रूप से प्राइवेट कार ड्राइवर और मालिक दुपहिया वाहन वाले इस रोड की तारीफ करते हैं कि इतना अच्छा कार्य शायद हिमाचल में कहीं नहीं हुआ होगा।
इसके लिए इस डिवीजन की टीम तथा ठेकेदार दोनों ही बधाई के पात्र हैं। क्योंकि जहां टीम ने पूरी तरह से निरीक्षण किया, वहीं ठेकेदार ने भी पूरी ईमानदारी, लग्न और डेडीकेशन के साथ यह टारिंग वर्क पूरा किया है, जिससे सभी को सुविधा और आराम की अनुभूति हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button