#fire:Tricity times morning news bulletin 12 June 2026
3 dead as massive fire breaks out at residential building in Delhi


Tricity times morning news bulletin 12 June 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 12 जून, 2026 शुक्रवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है |ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ |आज है प्रदोष व्रत
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* ईरान पर आज रात होने वाले हमले रद्द, ट्रम्प बोले- ईरान के साथ बातचीत,ईरान के साथ फाइनल हो गई डील, बोले – ‘इसी सप्ताह
*2* राज्यसभा चुनाव- 26 में से 23 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा शामिल; 3 सीटों पर 18 जून को वोटिंग
*3* नीति आयोग बैठक- पहली बार 28 राज्यों के सीएम पहुंचे, प्रधानमंत्री ने AI के संतुलन और अल नीनो पर चर्चा की; CM विजय ने NEET का विरोध किया
*4* उत्तरप्रदेश में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, मोहन भागवत थे सवार; बाल-बाल बचे RSS चीफ
*5* राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
*6* 4 दिन में TMC के 4 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा, दावा-20 लोकसभा सांसद अलग गुट बना चुके; कल्याण बनर्जी बोले- ममता मुझे चुनें या अभिषेक को
*7* असम और नागालैंड सीमा पर कच्चे तेल और गैस की खोज के लिए एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौता हुआ है। दोनों राज्य 50-50 प्रतिशत के फॉर्मूले पर सहमत हुए हैं, जिसे गृहमंत्री अमित शाह ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना कहा है। यह समझौता पूर्वोत्तर में शांति और आफ्सपा हटाने की दिशा में एक बड़ा कदम है
*8* हादसे के एक साल: अहमदाबाद विमान दुर्घटना की पहली बरसी आज, विशेषज्ञों ने कहा- तय हो बोइंग की जवाबदेही
*9* दिल्ली होटल अग्निकांड में पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, रसूखदारों को बचाने रसोइए को बनाया ‘बलि का बकरा’, हादसे में अब तक गईं 23 जानें
*10* बढ़ती महंगाई, महंगे कच्चे तेल और अल-नीनो के असर से भारतीय अर्थव्यवस्था पर 5 लाख करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। रिपोर्ट में उपभोक्ता मांग और सब्सिडी खर्च बढ़ने की आशंका जताई गई है।
*11* मैक्सिको ने FIFA वर्ल्डकप 2026 का पहला मैच जीता, साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया, जूलियन-जिमेनेज ने गोल किए; 3 प्लेयर्स को रेड कार्ड
*12* आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होने जा रहा है। टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी और फाइनल पांच जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले से करेगी।
*13* बिहार में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत, राजस्थान-पंजाब में ओले गिरे, दिल्ली में आंधी-तूफान का रेड अलर्ट,




