#Trump deal done ;:Tricity times morning news bulletin 18 June 2026
Iran-US peace deal signed, but war objectives not fully achieved


Tricity times morning news bulletin 18 June 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 18 जून, 2026 गुरुवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है |ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्थी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ |आज है वरद चतुर्थी
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
HP Breaking : अपनी सड़कों की दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है शिमला ग्रामिण और मंडी ग्रामिण ! प्री मानसून बारिश की हल्की फुहारों से ही सड़कों के मिट्टी डालकर भरे गए गड्ढे आने लगे सामने ! चौपाल आदि क्षेत्रों की दुर्दशा देखने लायक !
Tricity times news
*1* भारत का डिफेंस प्रोडक्शन ₹1.78 लाख करोड़ हुआ, एक साल में 15.6% बढ़ा; रक्षा मंत्रालय ने हथियारों की सफलता के बारे में भी बताया
*2* भारत का रक्षा उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियां साझा करते हुए इसे आत्मनिर्भरता की जीत बताया
*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक जानकारी साझा करते हुए बताया कि पिछले एक दशक में भारत की रक्षा क्षमताओं में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के विजन, नई तकनीक और स्वदेशी निर्माण ने भारत को मजबूती दी है। प्रधानमंत्री ने पिछले 12 वर्षों के सफर का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे भारत ने जल, थल और नभ में अपनी ताकत बढ़ाई है
*4* ‘चोर को पकड़ने के बजाय पीड़ित के ही दरवाजे पर ताला’, टेलीग्राम बैन पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मोदी जी, दिखावा छोड़िए और पेपर लीक माफिया पर वार कीजिए, छात्रों पर नहीं…
*5* सांसदों की खरीद-फरोख्त पर कांग्रेस का गृह मंत्री पर हमला, कहा- भारतीय लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद
*6* टीएमसी में बंटवारे पर 19 जून को पक्ष रखेंगे अभिषेक बनर्जी, स्पीकर ओम बिरला ने दिया मिलने का समय
*7* शिवसेना UBT की प्रेस कांफ्रेंस में सिर्फ 3 सांसद ही पहुंचे, संजय राउत ने बागियों को ललकारा, खोया आपा, कहे अपशब्द
*8* संजय राउत का दावा- सांसदों को पार्टी बदलने के लिए दिए 15 करोड़; सांसदों को नोटिस जारी, महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी में ऑपरेशन टाइगर के जरिए टूट की खबरें चल रही हैं। दावा किया जा रहा है कि शिवसेना यूबीटी के कई सांसद दिल्ली पहुंचे हैं। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे भी दिल्ली में हैं।
*9* योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसने प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। राजभर ने कहा है कि महाराष्ट्र की तरह अब उत्तर प्रदेश में भी बड़ी राजनीतिक टूट देखने को मिल सकती है और अगला नंबर यूपी का है
*10* SIT के अफसर खुद जांच के घेरे में, वो क्या राम मंदिर से चोरी की जांच करेंगे; सुप्रीम कोर्ट से सपा की एक अपील
*11* गुजरात में सड़क हादसे में 6 की मौत, 31 घायल, मरने वालों में 9 साल का बच्चा भी, बांसवाड़ा से सूरत जा रही बस खड़े ट्रक से टकराई
*12* चिंताजनक: मानसिक बीमारियां बनीं आत्महत्याओं की सबसे बड़ी वजह, 14 हजार से अधिक लोगों ने दी जान
*13* मानसून कमजोर, देश के 40% हिस्सों में बारिश की कमी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक के ऊपर बादल नदारद; सिर्फ 103 जिलों में सामान्य बारिश
*14* कप्तान गिल के बाद ईशान का भी शतक, दोनों के बीच सेंचुरी पार्टनरशिप; अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत 33 ओवर में 266/2
*15* सेंसेक्स 347 अंक चढ़कर 77,156 पर बंद, निफ्टी में 97 अंक की बढ़त रही, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर्स में ज्यादा खरीदारी



