#Jagannath:Tricity times afternoon news bulletin 16 July 2026
TIMES OF INDIA: One devotee died and more than 100 others fainted on Thursday after stampede-like rush during the annual Jagannath Rath Yatra in Odisha's Puri, officials said.


Tricity times afternoon news bulletin 16 July 2026
ट्राई सिटी टाइम्स अपराह्न समाचार
आज 16 जुलाई, 2026 गुरुवार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है |आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |आज है कर्क संक्रांति तथा पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा
संकलन : नवल किशोर शर्मा
*1* कैबिनेट के 7 बड़े फैसले, सेमीकॉन 2.0 को ₹1.27 लाख करोड़; मोबाइल PLI, 9 यूरिया प्लांट समेत कई मंजूरी
*2* जगन्नाथ रथयात्रा आज, अहमदाबाद में शाह ने मंगला आरती की, पुरी में बारिश के बीच पहुंच रहे श्रद्धालु; सोने की झाड़ू से होगी रथों की सफाई
*3* दिल्ली में सोनम वांगचुक के अनशन का 19वां दिन, 18 दिन में 8.9kg वजन घटा; जबरन आहार देने की मांग पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई
*4* कांग्रेस हाईकमान चन्नी से नाराज, राहुल-खड़गे मिलना नहीं चाहते, जवाब तलबी कर पंजाब प्रभारी को छत्तीसगढ़ लौटाया; बगावत पर कभी भी बड़ा फैसला संभव
*5* इंस्टामार्ट से अब 30-45 मिनट में LPG सिलेंडर मिलेगा, HPCL के साथ पार्टनरशिप; बेंगलुरु से शुरुआत, 10kg और 5kg के सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे
*6* तृणमूल कांग्रेस, आप और शिवसेना यूबीटी में टूट के बाद मानसून सत्र के पहले विपक्षी एकता को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। पार्टी में सांसदों-विधायकों के बगावती सुर के बीच एनसीपी (शरद) न सिर्फ परिसीमन व महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन कर सकती है, बल्कि सत्र से पहले राजग में शामिल होने का फैसला भी कर सकती है
*7* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के विभिन्न राज्यों के दौरों के दौरान एक नई परंपरा उभरकर सामने आई है। गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और पंजाब-हरियाणा के पिछले दौरों के दौरान देखा गया कि पीएम मोदी के आगमन पर स्थानीय प्रशासन और भाजपा की स्थानीय यूनिट मिलकर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाते हैं। इसे स्वच्छता से स्वागत नाम दिया गया है। यह पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के प्रति सम्मान और प्रतिबद्धता जताने का नया माध्यम बन गया है
*8* अफ्रीका के 40 देशों तक पहुंचेगा भारत का रक्षा उद्योग, पुणे में सेना प्रमुखों के सम्मेलन की तैयारी
*9* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत 24 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष सम्मेलन में संघ प्रमुख मोहन भागवत पहली बार बड़ी संख्या में महिला प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य विषय मातृत्व, परिवार और समाज में महिलाओं की भूमिका रहेगा। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 280 महिलाएं इसमें भाग लेंगी। आयोजन में राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख महिलाएं भी मौजूद रहेंगी
*10* कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और आंतरिक स्वायत्तता की बहाली की मांग के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने इसे भारत की अखंडता पर हमला बताते हुए राहुल गांधी से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है, जबकि राज्य में पूर्ण दर्जे को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी कर रही है।
*11* ममता बोलीं- भाजपा चाहती थी मुझे हार्ट अटैक आ जाए, मैं तब तक जिंदा रहूंगी, जब तक उनका अंत न हो जाए
*12* धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिगराम को जेल भेजा, जमीन विवाद में युवक को गोली मारने का आरोप; 4 आरोपियों में से दो फरार
*13* राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने बरामद की थी अधिक रकम, एसआईटी को बताई कम; मामले को दबाने की थी पूरी कोशिश
*14* आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट का लिंक मौजूदा वेबसाइट के होमपेज पर भी उपलब्ध कराया गया है। रेलवे ने बताया कि नई वेबसाइट को आसान नेविगेशन, बेहतर यूजर इंटरफेस और तेज टिकट बुकिंग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
*15* नोएडा में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 2 जिंदा जले, नोएडा में सीढ़ियों के सहारे 50 परिवारों को बचाया, स्कूटी चार्जिंग के दौरान धमाके से आग लगी
*16* अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में, आखिरी 7 मिनट में 2 गोल कर बाजी पलटी, इंग्लैंड 85वें मिनट तक आगे रहकर भी हारा
*17* इंग्लैंड के खिलाफ भारत लगातार चौथी वनडे सीरीज जीतने उतरेगा, दूसरा मुकाबला आज; कार्डिफ में 15 साल से नहीं हारी टीम इंडिया
*18* अमेरिका ने 7 घंटे तक ईरान पर बम बरसाए, सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया; ईरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर अटैक
*19* ईरान की बड़ी धमकी : अगर हमें रोका तो मिडिल ईस्ट से पूरी तरह ठप्प कर देंगे तेल-गैस आदि की सप्लाई… अमेरिका ने फिर की नाकेबंदी, हमले तेज



