#Twisha Sharma’s:::Tricity times morning news bulletin 18 August 2026
App"Let Me Die In Peace": The Last 90 Minutes Of Twisha Sharma's LifeAn extraordinary minute-by-minute account forms part of the CBI's 600-page chargesheet in the Twisha Sharma death case, filed on August 14, which accuses her husband and his mother of subjecting Twisha to mental cruelty and abetting her suicide.


Tricity times morning news bulletin 18 August 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 18 अगस्त, 2026 मंगलवार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है |श्रावण शुक्ल पक्ष षष्ठी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, श्रावण | आज है षष्टी
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* बीजेपी प्रमुख नितिन नबीन ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे।विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी राष्ट्रीय महासचिवों में से एक होंगे।पीयूष गोयल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष होंगे।
*2* सरकार के सलाहकार बोले- E20 ईंधन से गाड़ियों को नुकसान, E10 पेट्रोल फिर शुरू हो; फ्यूल में 30% एथेनॉल मिलाया तो खाद्य संकट संभव
*3* आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत, इलाहाबाद HC की सुनवाई पर लगाई अंतरिम रोक
*4* ‘देखिए आपके NTA ने क्या किया’, UGC-NET में गड़बड़ी पर राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना
*5* बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती के टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ियों के बाद अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने प्रशासन को एक हफ्ते का समय देते हुए परीक्षा दोबारा कराने की मांग की है और आंदोलन खत्म कर दिया है।
*6* छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का CM हेमंत को पत्र, बोले- युवा देश का भविष्य, उनकी मांगें जायज
*7* कावेरी जल विवाद- सुप्रीम कोर्ट में एक हफ्ते सुनवाई टली, तमिलनाडु ने याचिका दायर की थी; कर्नाटक से पानी छोड़ने की मांग की
*8* अमेरिका की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। देश की पूर्व कांग्रेस सदस्य मार्जोरी टेलर ग्रीन ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की योजना बना रहा है। ग्रीन के इस गंभीर आरोप के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
*9* असम के मुख्यमंत्री हिमंत का कांग्रेस पर हमला: सोनिया-राहुल पर लगाया माहौल खराब करने का आरोप, चिदंबरम को बताया ‘पक्का नक्सली
*10* अगर आपने भी अपने एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो जान लें आखिरी तारीख को बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दिया गया है। जो पहले 16 अगस्त 2026 थी
*11* बिहार के लखीसराय में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत, मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे, करंट फैलने की अफवाह उड़ी
*12* बिहार: गंगा में डूबीं सात बच्चियां, तीन के शव मिले; एक की तलाश जारी, सावन की सोमवारी पर मचा कोहराम
*13* उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ में छह श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने से करीब 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई
*14* बंगाल में बीरभूम के होटल में आग, 8 की मौत, 9 घायल; AC में शॉर्ट सर्किट से हादसा, सावन सोमवार पर तारापीठ मंदिर आए थे
*15* प्रयागराज में बाढ़, घरों में 3 फीट पानी, कारें-बाइकें डूबीं, गलियों में नावें; ओडिशा के स्कूल में 312 छात्र दो दिन से फंसे
*16* गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर




