Tricity times morning news bulletin 23 August 2026
2 Killed, 5 Injured As 22-Foot Ganesh Idol Falls On Them In MumbaiAccording to preliminary information, the idol fell due to some loose nuts and bolts in its frame.


Tricity times morning news bulletin 23 August 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 23 अगस्त, 2026 रविवार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है |श्रावण शुक्ल पक्ष एकादशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, श्रावण |आज है श्रावण पुत्रदा एकादशी
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* नई BJP टीम के साथ नितिन नवीन की पहली बैठक वंदे मातरम के सभी 6 अंतरे गाए गए; आगामी चुनावों और युवाओं को जोड़ने पर चर्चा हुई
*2* बीजेपी ने जेन-जी से जुड़ने के लिए टीम बनाई, नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक में फैसला, नए पदाधिकारी आज मोदी से मिल सकते हैं
*3* Gen-Z को साधने में जुटी भाजपा, नितिन नवीन ने स्मृति ईरानी को दी जिम्मेदारी
*4* कांग्रेस विभाजन के बीज बो रही है, वंदे मातरम् का विभाजन नहीं होने देंगे, कांग्रेस ने 15 अगस्त के दिन राष्ट्रगीत का अपमान किया, सोनिया गांधी ने वंदेमातरम रुकवाया – बीजेपी
*5* ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में बीजेपी का बड़ा प्रस्ताव: कांग्रेस के ‘दो पदों’ वाले फैसले की निंदा, देशव्यापी अभियान का ऐलान
*6* विदेश मंत्री एस जयशंकर 23 और 24 अगस्त को रूस के आधिकारिक दौरे पर होंगे। इस दौरान आईआरआईजीसी-टीईसी के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे और अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात भी प्रस्तावित है।
*7* खड़गे बोले- चीनी आयात हो रही, ये कैसा आत्मनिर्भर भारत, बढ़ती कीमतों पर सरकार से 3 सवाल; 3 महीने में ₹19 महंगी, दाम 40% बढ़े
*8* पुणे- राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले NSUI-ABVP में झड़प, भाजपा का जबरन रजिस्ट्रेशन कराने का आरोप; कांग्रेस नेता का आज ‘छात्रों की गूंज’ प्रोग्राम
*9* पुणे में आज ‘छात्रों की गूंज’, स्टूडेंट्स से बातचीत करेंगे राहुल गांधी, कार्यक्रम के लिए तैयार SSPMS कॉलेज
*10* अखिलेश की ‘चवन्नी’ टिप्पणी पर जयंत चौधरी का पलटवार: ‘ये जाट समुदाय का अपमान’, बोले-ऐसा अहंकार केवल पतन लाता है
*11* पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में यह टकराव अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ वाले कटाक्ष को लेकर है। अखिलेश यादव ने हाल ही में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा था, “जाने कहां-कहां से आ गए थे लोग गठबंधन बनाने।” यादव ने आगे कहा कि “हमने चवन्नी का रुपया बना दिया था, तब भी हमें छोड़कर चले गए वो।” उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया था। लेकिन उनकी यह टिप्पणी जयंत चौधरी के लिए मानी गई।
*12* अयोध्या में रिश्वत दीजिए, रामलला के दर्शन कीजिए, ज्यादा पैसे दोगे तो दरोगा साथ जाएगा, रील भी बनवाएगा; स्टिंग में पूरी सौदेबाजी का विडियो वायरल
*13* सीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता अशुतोष रांका ने जयपुर के बगरू में टीम पर हुए हमले को सुनियोजित बताते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि स्कूलों की बदहाली के मुद्दे पर आंदोलन जारी रहेगा।
*14* जयपुर: तेज रफ्तार SUV की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, 20 फीट दूर जा गिरे शव
*15* सर्दी-जुकाम की कुछ दवाएं बच्चों को देने पर रोक, 4 साल से छोटे बच्चों को खतरा, पैकेट पर वॉर्निंग लिखना जरूरी, केंद्र का आदेश
*16* वाराणसी के सभी घाट डूबे, छतों पर आरती-अंतिम संस्कार, दिल्ली में इस महीने सामान्य से ज्यादा बारिश; राजस्थान में मानसून कमजोर, तापमान 40° के करीब
*17* इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही, सोना ₹8,257 बढ़कर ₹1.61 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹12,788 महंगी होकर ₹2.47 लाख किलो हुई
*18* ट्रम्प ने कनाडा पर 50% टैरिफ लगाया, तीन दिन की बातचीत बेनतीजा, पीएम कार्नी बोले- US ने आखिरी समय शर्तें बदली




