#Canada gurdwara stabbing: Tricity times morning news bulletin 22 August 2026
2 injured in gurdwara stabbing in Canada's Edmonton; PM Carney calls attack 'appalling' The attack comes a week after police confirmed that they were looking into threat calls made to two Sikh gurdwaras in Calgary.


Tricity times morning news bulletin 22 August 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 22 अगस्त, 2026 शनिवार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है |श्रावण शुक्ल पक्ष दशमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, श्रावण
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* अमित शाह ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर ही सुवेंदु जी ने BSF और SSB को 1,129 एकड़ जमीन दी है। काम में यह तेजी इसलिए नहीं है कि वह भाजपा के मुख्यमंत्री हैं। वह समझते हैं कि जब तक घुसपैठ नहीं रुकेगी, तब तक न तो पश्चिम बंगाल सुरक्षित है और न ही भारत
*2* अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के महज 45 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के लिए 1,129 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। उन्होंने इसे सीमा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।
*3* राहुल बोले-घायल प्रदर्शनकारी की FIR होने तक नहीं हटेंगे, संसद मार्ग थाने में प्रियंका भी मौजूद; एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई
*4* राहुल गांधी ने मीडिया को पैलेट गन के छर्रे दिखाए, कहा- जब तक FIR दर्ज नहीं होगा, हम यहां से नहीं जाएंगे; संसद मार्ग थाने में प्रियंका भी मौजूद
*5* जयपुर में CJP प्रवक्ता, समर्थकों को पीटकर खदेड़ा, पथराव भी किया, स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे; आशुतोष रांका बोले- ये भाजपा की गुंडागर्दी
*6* राजस्थान के बगरू में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गए सीजेपी कार्यकर्ताओं पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लाठी-पत्थरों से हमला किया गया। इस हिंसक टकराव और सरकार द्वारा स्कूलों में मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर सचिन पायलट और अन्य विपक्षी नेताओं ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। सीजेपी ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग को लेकर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है
*7* सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत में नियुक्ति के लिए पेशेवर अनुभव और प्रशिक्षण के बीच संतुलन बनाने वाला फैसला दिया है। अदालत ने वकालत का अनुभव जरूरी रखने के सिद्धांत को कायम रखते हुए इसकी न्यूनतम अवधि कम कर दी। अब उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए एक साल की प्रैक्टिस की आवश्यकता होगी tricity times
*8* रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े गुरुग्राम के शिकोहपुर जमीन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत को बताया कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है। एजेंसी ने डीएलएफ से संबंधित पहलुओं की पड़ताल जारी होने की जानकारी देते हुए दस्तावेजों की सूची तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। अदालत ने ईडी की मांग स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई सितंबर में तय की है।
*9* इंडिगो वेबसाइट हफ्ते में दूसरी बार ठप, टिकट बुकिंग अटकी, वेब चेक-इन नहीं कर पा रहे लोग; एप लॉगिन और पेमेंट में भी परेशानी
*10* तेलंगाना CM रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली, दावा- केंद्र सरकार ने राजनीतिक आधार पर मंजूरी नहीं दी, 23 अगस्त को हैदराबाद लौटेंगे
*11* JSSC CGL और CDPO परीक्षाओं को रद्द करने के आदेश पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाई रोक, हेमंत सरकार को एक और झटका
*12* दालों के घटते आयात, खरीफ सीजन में कम बुवाई और मौसम की चिंता से त्योहारी सीजन में दालों के दाम बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि सरकार के पास करीब 30 लाख टन का बफर स्टॉक मौजूद है, जिससे कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है
*13* ट्रम्प बोले- होर्मुज पर जल्द अमेरिका का फुल कंट्रोल होगा, ईरान की नेवी और एयरफोर्स खत्म, उसके पास सिर्फ कुछ मिसाइल और ड्रोन बचे
*14* MP-यूपी की 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में अब तक 219 मौतें, राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 40° पार tricity times
*15* चांदी ₹6,623 महंगी, ₹2.44 लाख/किलो पर पहुंची, 10 ग्राम सोना ₹2,419 बढ़कर करीब ₹1.60 लाख हुआ, इस साल ₹1.70 लाख तक जा सकता है
*16* सिमीत दायरे में कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी मामुली बढ़त पर।




