Tricity times morning news bulletin 02 August 2026
Tricity times morning news bulletin 02 August 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 02 सितम्बर, 2026 बुधवार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है |भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, श्रावण |आज है हल षष्ठी
संकलन : नवल किशोर शर्मा
*1* पीएम मोदी की फिर अपील-जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें, वैश्विक संकट में भारत ने 7.8% आर्थिक वृद्धि की, यह देशवासियों की मेहनत का नतीजा
*2* ‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’, GDP ग्रोथ के आंकड़े आने के बाद पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
*3* SCO समिट- बैठक तय नहीं थी, फिर भी मिले मोदी-जिनपिंग, हाथ मिलाया, बातचीत की; मोदी बोले- आतंकवाद के पूरे तंत्र का खात्मा जरूरी
*4* SCO समिट में आतंकवाद पर पीएम मोदी ने सुनाई खरी-खरी, मुंह ताकते रह गए शहबाज
*5* दिल्ली गैंगरेप पर राहुल बोले-नाकामी पर कब तक पर्दा डालेंगे, क्या किसी की जवाबदेही तय होगी; ड्राइवर-कंडक्टर पर चलती बस में दुष्कर्म करने का आरोप
*6* सुभाष चंद्रा केस में NCLT के आदेश पर रोक, ₹22 हजार करोड़ के दावों पर 6.5 करोड़ के पेमेंट की मंजूरी मिली थी; 5-सदस्यीय बेंच ने रोक लगाई
*7* जीडीपी वृद्धि: खरगे का पीएम से सवाल- जनता के लिए कहां है जश्न; बेरोजगारी-महंगाई-असमानता का किया जिक्र
*8* पित्रोदा बोले- गरीब-दलित, अल्पसंख्यकों की बात करना दिमागी नक्सल नहीं, मुस्लिम-ईसाई, यहूदी और बौद्धों से पूछिए भारत में कैसा महसूस करते हैं
*9* गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन में खराबी, उड़ान भरने के कुछ देर बाद 14 हजार फीट पर पता चला, गोवा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
*10* कॉमर्शियल सिलेंडर ₹11.50 और मुंबई में दूध ₹9 तक महंगा, टाटा-हुंडई की कारों की कीमतें ₹25 हजार तक बढ़ीं; बिना e-KYC अटक सकती है एलपीजी सब्सिडी
*11* कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़ी, अब 15 लोगों की मौत; 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड
*12* एक्सपायरी डेट बदलकर बेच रहे लेज, कुरकुरे और मैग्गी; तुकाराम मुंढे के FDA का बड़ा ऐक्शन
*13* KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खाटू श्याम से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल; हरियाणा से UP तक चीख-पुकार
*14* नेपाल में फिर बाढ़ का अलर्ट, नदियों का जलस्तर बढ़ा, मौत का आंकड़ा 1 हजार के पार हुआ, सबसे ज्यादा चितवन में 321 शव बरामद
*15* अगस्त में जीएसटी कलेक्शन 14.8% बढ़कर ₹2 लाख करोड़ पहुंचा, पिछले साल इसी महीने ₹1.74 लाख करोड़ था; लेकिन जुलाई के मुकाबले कलेक्शन घटा
*16* गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर,बेंक निफ्टी में बड़ी गिरावट



