Uncategorized

Nepal flood death toll passes 900:Tricity times morning news bulletin 01 September 2026

Video. Nepal flood death toll passes 900 as search for survivors continues | Euronews https://share.google/CIFDCDXgGyAdAlwC4

Tct

Tricity times morning news bulletin 01 September 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 01 सितम्बर, 2026 मंगलवार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है |भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्थी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, श्रावण |आज है रक्षा पंचमी

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times news

*1* भारतीय इकोनॉमी RBI के अनुमान से ज्यादा तेजी से बढ़ी, पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8% रही; IT-रियल एस्टेट सेक्टर्स में बढ़त का असर

*2* ‘निराशावादी लोगों की हुई हार, भारतीय अर्थव्यवस्था की दुनिया में डंका’, GDP आंकड़े आते ही पीएम मोदी का तंज

*3* प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि यह वृद्धि देश के लोगों की सामूहिक शक्ति का परिणाम है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच तेल की कीमतों में झटके और आपूर्ति शृंखला की समस्याओं के बावजूद भारत ने यह वृद्धि हासिल की। उन्होंने कहा कि निराशावादी विफल हुए और भारत एक बार फिर फला-फूला। यह वृद्धि दर कई विकसित देशों से बेहतर है।

*4* किर्गिस्तान में पुतिन-मोदी की मुलाकात, दोनों लीडर गले मिले, PM ने BRICS के लिए न्योता दिया; एक ही कार में बैठकर नोमैड गेम्स सेरेमनी में पहुंचे

*5* किर्गिस्तान में SCO समिट का दूसरा दिन, आज मोदी का संबोधन, कल पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति समेत कई नेताओं से हुई थी मुलाकात

*6* जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से जुड़ी 13 FIR रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; दिल्ली पुलिस ने 2873 लोगों पर नई FIR की परमिशन मांगी

*7* सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगा पेंगुइन इंडिया, कहा- फैसला किसी प्रेशर की वजह से नहीं लिया, राइटर्स की टीम से सहमति नहीं बनी

*8* संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) पानी और किसानों के कर्जा माफी जैसे मुद्दों को लेकर मंगलवार यानी 1 सितंबर से चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर पक्का मोर्चा लगाने जा रहा है जो 7 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान किसान सेक्टर 48-49 की एयरपोर्ट को जोड़ने वाली रोड को एक तरफ से जाम करेंगे। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि चंडीगढ़ बॉर्डर पर एसकेएम का यह पहला बड़ा प्रदर्शन है

*9* सुभाष चंद्रा केस में NCLT ने 5 सदस्यीय बेंच बनाई, ₹22 हजार करोड़ के दावों के सामने सिर्फ 6.5 करोड़ का भुगतान; आज सुनवाई

*10* युवा चेहरों पर दांव खेलेगी बीजेपी, 60 साल से कम वालों को ही दी जा सकती है राज्यों की कमान

*11* अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती; दावा- किडनी में इन्फेक्शन हुआ

*12* महंगाई की छूटी फुलझड़ी, LPG का हलवाई सिलेंडर हुआ ₹9.50 तक महंगा

*13* प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 11 की मौत, इनमें 3 परिवारों के 8 बच्चे; DM ने गोदाम पर बुलडोजर चलवाया

*14* अगस्त में देशभर में बारिश सामान्य से करीब 16% कम रही। इससे जून से 31 अगस्त तक पूरे मानसून का बारिश घाटा बढ़कर करीब 14% हो गया। लेकिन इसी बीच कुछ इलाकों में कुछ घंटों में इतनी तेज बारिश हुई कि बाढ़ और जलभराव का खतरा पैदा हो गया। यानी देश में बारिश कम हुई, लेकिन जहां पानी गिर रहा है, वहां कई बार आफत बनकर गिर रहा है।

*15* नेपाल से बहकर उत्तर प्रदेश पहुंचे 17 शव, चीन बोला- त्रासदी के 12 दिन पहले ही अलर्ट किया था; अब तक 955 मौतें

*16* ट्रंप ने ईरान को बताया ‘असफल राष्ट्र’, बोले- ‘सैन्य रूप से पूरी तरह तबाह’; परमाणु हथियार पर दो टूक

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button