Uncategorized

Tricity times morning news bulletin 30 September 2026

Second trial of toySecond trial of toy train successful at Palampur's Saurabh Van Vihar

Tct

Tricity times morning news bulletin 30 September 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 30 सितम्बर, 2026 बुधवार आश्विन माह के कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है |आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्थी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, भाद्रपद

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times news

*1* जयशंकर बोले- अमेरिका आतंकवाद पर भारत की चिंता नहीं समझता, चीन से नजदीकी पर कहा- पहले हमें नसीहत देता था, आज हमारी पॉलिसी अपना रहा

*2* सुप्रीम कोर्ट बोला-₹2700 वाली कैंसर दवा की MRP ₹27 हजार, प्राइवेट अस्पताल इंडस्ट्री की तरह काम कर रहे; केंद्र से पूछा- 16% से ज्यादा मार्जिन क्यों

*3* अरुणाचल प्रदेश: भारत-म्यांमार सीमा के पास असम राइफल्स की टीम पर उग्रवादियों का हमला, एक जवान बलिदान; चार घायल

*4* गृह मंत्री अमित शाह ने किया बारापुला फेस 3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन, दिल्ली को मिली नई सौगात

*5* खड़गे बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं, आयोग और सरकार के खिलाफ रणनीति पर कांग्रेस की बैठक, कल I.N.D.I.A. की मीटिंग

*6* नोटबंदी के बाद अब वोटबंदी- CWC मीटिंग के बाद सरकार पर बरसे खरगे, कहा- वोटर लिस्ट बदलाव का डेटा सार्वजनिक हो

*7* PM मोदी ने ज्ञानेश कुमार पर दबाव डाला, नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें; खरगे बोले-कांग्रेस सड़क से संसद तक लड़ेगी

*8* राहुल बोले- पिछले कई चुनावों में फिक्सिंग हुई, मुख्य चुनाव आयुक्त समझौता कर चुके; कांग्रेस की आयोग-सरकार के खिलाफ रणनीति पर बैठक

*9* राहुल गांधी 13 दिन में दूसरी बार आएंगे MP, 1 अक्टूबर को बालाघाट जाएंगे; कहा था- 30+ बच्चों की मौत, सरकार सोती रही

*10* राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर हो रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने युवाओं और जेन जी से इन विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने की अपील की। राहुल गांधी ने दिल्ली में एक युवती से हुए दुष्कर्म के मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में महिलाओं को ही दंडित नहीं किया जाना चाहिए बल्कि जो दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

*11* देश में 20 हजार करोड़ के ट्रैफिक चालान बकाया, सुप्रीम कोर्ट का सुझाव- बिजली बिल में जोड़कर वसूली करें, भुगतान नहीं तो कनेक्शन काटें

*12* ‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’, महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति

*13* तेलंगाना CM बोले- राम अमीरों और शिव गरीबों के भगवान, भाजपा ने राम को चुराया, इसलिए कांग्रेस दक्षिण में सफल और उत्तर भारत में पिछड़ी

*14* दिल्ली की जज का रेप पीड़ित बच्ची को स्पेशल लेटर, लिखा- तुम्हारा बचपन लौटा नहीं सकते, लेकिन साहस याद रखेंगे, दोषी कभी आजाद नहीं होगा

*15* हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट, सौरभ भारद्वाज, विधायक जरनैल पर FIR, सादे कपड़ों में केजरीवाल का वीडियो बना रहा था; आरोप- कार्यकर्ताओं ने घेरा, फिर मारपीट की

*16* छत्तीसगढ़-इंद्रावती के जलस्तर का 53 साल का रिकॉर्ड टूटा, नाव-हेलिकॉप्टर से 833 को बचाया; राजस्थान में ओले, यूपी में जनवरी जैसा कोहरा

*17* सोना दो दिन में ₹5 हजार सस्ता हुआ, 1 किलो चांदी की कीमत ₹11 हजार कम हुई, ₹2.22 लाख पर आई

*18* सेंसेक्स 243 अंक गिरकर 72,529 पर बंद, निफ्टी भी 64 अंक नीचे आया, लगातार आठवें हफ्ते गिरावट जारी

Second trial of toy train successful at Palampur’s Saurabh Van Vihar

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button