Uncategorized

*हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बिल्कुल स्वस्थAIIMS में केवल रुटीन चेकअप के लिए हुए हैं भर्ती :सरकारी प्रवक्ता*

Bksood chief editor tct

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को डॉक्टरों की सलाह पर नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है।
से पहले आज मुख्यमंत्री कोसुबह छाती में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके चलते उन्होंने आज सुबह IGMC में भी ईको समेत अन्य रूटीन टेस्ट करवाए। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने बताया कि मुख्यमंत्री अस्पताल में रूटीन जांच के लिए आए थेउनकी टेस्ट रिपोर्ट सामान्य हैं। तथा उनके टेस्ट में कोई भी अबनॉर्मलिटी नही पाई गई है

रूटीन चेकअप करवाने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज दोपहर बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हुए तथा अब नई दिल्ली AIIMS में भर्ती होकर सभी प्रकार के टेस्ट करवा रहें है।

Jai Ram Thakur

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री बिल्कुल स्वस्थ हैं और उन्हें केवल रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है और चिंता की कोई बात नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button