#Delhi Court Remands CJP Leaders Saurav Das, Ashutosh Ranka To Five Days Judicial Custody For ‘Trespassing’ At Jantar Mantar :Tricity times morning news bulletin 14 October 2026
Delhi Court Remands CJP Leaders Saurav Das, Ashutosh Ranka To Five Days Judicial Custody For 'Trespassing' At Jantar Mantar


Tricity times morning news bulletin 14 October 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 14 अक्टूबर, 2026 बुधवार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है |आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्थी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आश्विन |आज है वरद चतुर्थी |
संकलन : नवल किशोर शर्मा
1* मोदी बोले- देश में भ्रष्टाचार कम हुआ, 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला; भारत पहली बार ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम का मेजबान
*2* PM मोदी बोले- भारत ने दुनिया को सस्ती दवाएं-टैलेंट दिया, बदले में क्रेडिट-रॉयल्टी भी नहीं ली; देश पहली बार ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम का मेजबान
*3* राहुल ने आज विपक्षी नेताओं को चाय पर बुलाया, CEC के खिलाफ 8 दिन में 5 प्रदर्शन; INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर 4 FIR
*4* आशुतोष रांका और सौरव दास जंतर-मंतर से हिरासत में, सरकार ने कल से ही यहां प्रोटेस्ट बैन किया, CJP नेता बोले- प्रदर्शन यहीं करेंगे
*5* पीयूष गोयल बोले- कांग्रेस चुनाव आयुक्तों को राज्यपाल-मंत्री बनाती थी, CEC रहते एमएस गिल को पद्म विभूषण देना क्या रिश्वत नहीं; राहुल से 10 सवाल किए
*6* पीयूष गोयल ने साधा कांग्रेस पर निशाना: कहा- राहुल अपनी पार्टी के लिए सबसे बड़ा खतरा, नेतृत्व से कई नेता नाराज
*7* बीजेपी महिला सांसद राष्ट्रपति से मिलेंगी, JNU से बर्खास्त कांग्रेस सांसद के मामले पर दखल की मांग; 11 छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप
*8* राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस की सुनवाई रुकी, सुप्रीम कोर्ट का महाराष्ट्र सरकार को नोटिस, PM पर बयान का मामला; राहुल पर ऐसे 16 केस
*9* गुजरात निकाय चुनाव: शाह के गढ़ गांधीनगर में भाजपा की बंपर जीत, कांग्रेस ने चौंकाया, AAP को लगा झटका
*10* ‘लास्ट मिनट में फाइनल हो पेपर, तो लालच भी नहीं आएगा’, NEET में सेंधमारी पर बोले टास्क फोर्स हेड नंदन नीलेकणि
*11* पुणे में IT इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति और सास-ससुर पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
*12* ‘कांग्रेस और कॉकरोच एक ही, दोनों अंधेरे में पनपते हैं’, जमशेदपुर हिंसा पर बोले बाबूलाल मरांडी
*13* UPI पर 0.4% चार्ज दिवाली तक टला, 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लागू होना था; त्योहारी सीजन को देखते हुए फैसला
*14* IMF ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया, 2026 और 2027 के लिए 7% किया, मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था मजबूत
*15* सेंसेक्स 1109 अंक बढ़कर 73034 पर बंद, निफ्टी भी 359 अंक चढ़ा, कच्चा तेल सस्ता होने और IT शेयर चढ़ने का असर।



