HimachalBilaspur/Hamirpur/UnaKullu /lahul /KinnaurMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshala

*हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों को हिमाचल सरकार की कड़ी चेतावनी*

Tct : 💐सच्च का सारथी💐
Naval kishore Sharma tct

हिमाचल प्रदेश सरकार सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल वाले रवि जी पर काफी सख्त नजर आ रही है, हड़ताल पर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने कड़ी चेतावनी जारी की है। सरकार ने सिविल सर्विस रूल्स 3 और 7 का हवाला देते हुए आदेश जारी किए हैं कि प्रदर्शन, बहिष्कार, पेन डाउन स्ट्राइक और इस तरह की अन्य गतिविधियों में शामिल सरकारी कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। वहीं ऐसे कर्मचारियों पर अपराधिक मामला भी दर्ज किया जा सकता है।

संबंधित विभाग द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। कार्मिक विभाग ने पेन डाउन स्ट्राइक और मास लीव पर जाने को लेकर कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर मंडी से शुरू हुई पदयात्रा और डॉक्टरों की हड़ताल के बाद सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। बीते दिनों मुख्यमंत्री भी बयान जारी कर आंदोलन करने वाले कर्मचारियों को चेतावनी दे चुके हैं। ज्ञातव्य रहे कि हाल ही में डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक से प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और बीमार लोगों को घंटों तक डॉक्टरों के काम पर लौटने का इंतजार करना पड़ा था जिससे मरीजों में तथा आम जनता में बहुत रोज व्याप्त था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button