AdtvHimachalMandi/ Palampur/ Dharamshalaपाठकों के लेख एवं विचार

*शाहपुर के वासा गांव में नारी शक्ति महिला मंडल का गठन किया गया*

शाहपुर के वासा गांव में नारी शक्ति महिला मंडल का गठन किया गया।

Bksood chief editor tct

महिला मंडल की अध्यक्ष रक्षा जसवाल ने बताया कि इसमें 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस महिला मंडल को बनाने का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना तथा किसी भी गरीब लड़की की शादी में एकजुट होकर यह महिला मंडल उसकी मदद करेगा। इसके साथ ही नशे संबंधी कुरीतियों को दूर करने के लिए भी यह महिला मंडल अपना पूरा योगदान देगा ।महिला मंडल प्रधान रक्षा जसवाल ने बताया कि इस महिला मंडल को रजिस्टर करवाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सशक्तिकरण को मजबूत करना है ताकि आने वाले समय में यह एक बेहतरीन समाज का निर्माण कर सकें । इसके अतिरिक्त महिला मंडल जरूरतमंद तथा असहाय लोगों की मदद करने का भी प्रयत्न करेगा जिससे कि समाज में गरीब और पिछड़े हुए तथा असहाय लोगों को सहारा मिल सके।
इस मौके पर प्रधान रक्षा जसवाल सेक्रेटरी रंजना देवी कोषाध्यक्ष रेणु देवी निशा देवी गोलमा देवी कंचना देवी अनुराधा देवी राकेश कुमारी उषा देवी सिमरन देवी सहित बहुत सी महिलाओं ने भाग लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button