मीनाक्षी सूद चंडीगढ़

चंडीगढ़ के मेयर पद का चुनाव भाजपा ने जीत लिया है। भाजपा को इस चुनाव में 14 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी को 13 वोट मिले। आप का एक वोट खारिज कर दिया गया
डिप्टी मेयर पद भी भाजपा के हाथ
डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा ने बाजी मारी। भाजपा के पार्षद अनूप गुप्ता को ड्रा के जरिये विजेता घोषित किया गया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी रामचंद्र यादव को हराया है।
सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के प्रत्याशी दिलीप शर्मा को 15 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के किसी एक पार्षद ने भाजपा के दलीप शर्मा को वोट दिया है। आप की प्रत्याशी प्रेमलता को 13 वोट मिले