Uncategorized

Tricity times morning news bulletin 26 August 2026

Tct

Tricity times morning news bulletin 26 August 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 26 अगस्त, 2026 बुधवार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है |श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, श्रावण |आज है ओणम

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times news

1) नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप, पुल बह गए, गांव तबाह… चीन-इंडिया बॉर्डर पर खौफ

नेपाल के रसुवा जिले में चीन सीमा से आई अचानक बाढ़ ने भोटेकोशी नदी को उफान पर ला दिया. तिमुरे और स्याफ्रुबेसी में गांव, बाजार, पुल बह गए. ग्लेशियल लेक फटने की आशंका है. नीचे के जिलों में रेड अलर्ट जारी…लोगों को क्षेत्र में से अन्यत्र चले कि अपील

2) चीनी के बाद अब गुड़ ने मचाया महंगाई का हाहाकार पहुंच गया आज तक कि उच्चतम कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक

3) बेहद कमजोर मॉनसून और प्रचण्ड होती महंगाई कहीं भारत की जीडीपी को 5% तक गिरा ना दे !

4) बिहार.. ओरैया जिला के दिबियापुर की घटना…
हूटर बजाते तूफान की तरह दौड़ी स्कॉर्पियो, बेकाबू होकर पहले पोल को उड़ाया और फिर दुकान में घुस गई ! नाबालिग चालक की करतूत

5) ‘वंदे मातरम’ पर डीके शिवकुमार का रुख साफ, बोले- सिर्फ 2 पद ही गाएंगे

6) त्योहारी सीजन में फीकी पड़ेगी मिठास, चीनी के बाद अब गुड़ ने दिया बड़ा झटका; 100 रुपए किलो पहुंचा भाव

मुंबई . शक्कर की बढ़ती कीमतों से परेशान आम जनता को अब एक और बड़ा झटका लगा है। त्योहारी सीजन से ठीक पहले गुड़ की कीमतों में आए भारी उछाल ने आम आदमी के बजट की कमर तोड़ कर रख दी है। आलम यह है कि मुंबई की कृषि उपज मंडी समिति (APMC) में 25 अगस्त 2026 को गुड़ का भाव 80 रुपये से लेकर 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। बाजार में गुड़ की अलग-अलग क्वालिटी के हिसाब से ग्राहकों को और भी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। वहीं, खुदरा बाजार में तो इसके दाम मंडी से भी ज्यादा ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं, जिससे लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं।

7) यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना प्रमुख है। इसके तहत 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की सभी बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। पात्र महिलाओं को यात्रा के दौरान उम्र और पहचान के प्रमाण के लिए आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दिखाना होगा। सरकार के मुताबिक, योजना से प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे बुजुर्ग महिलाओं को आवागमन में आर्थिक राहत मिलेगी। कैबिनेट ने झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को भी मंजूरी दी है। 106.30 किलोमीटर लंबे छह लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर करीब 7,968.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़कर झांसी के अंबाबाई क्षेत्र तक पहुंचेगा। इसे भविष्य में आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा और इसकी डिजाइन गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। एक्सप्रेसवे से बुंदेलखंड के औद्योगिक क्षेत्रों के साथ झांसी, ओरछा और दतिया जैसे प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

8) अब पहले जैसा काम नहीं कर सकता’,अब नई पीढ़ी संभाले जिम्मेदारी : गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ‘अब पहले जितना काम नहीं कर सकता’ वाले बयान के बाद उनके सार्वजनिक जीवन से संन्यास को लेकर अटकलें तेज हो गईं!

9) Toxic movie review खून-खराबे…अय्याशी में दबी कहानी, परेशान करेगी ‘टॉक्सिक’

10) अयोध्या अपडेट… महासचिव पद पर चंपत राय की वापसी की चर्चा, पूर्व लेखा प्रभारी ने ट्रस्ट को भेजा विरोध पत्र

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने चंपत राय को दोबारा महासचिव बनाए जाने की चर्चाओं पर आपत्ति जताई है। उन्होंने 23 अगस्त को ट्रस्ट अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास और कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को ईमेल भेजकर अपना विरोध दर्ज कराया। महिपाल सिंह ने दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि चंपत राय को फिर से महासचिव बनाए जाने पर विचार चल रहा है। उन्होंने मंदिर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार, चोरी और अव्यवस्था के आरोपों की जांच का हवाला देते हुए कहा कि जांच पूरी होने से पहले उन्हें दोबारा जिम्मेदारी देना उचित नहीं होगा। उन्होंने ट्रस्ट से प्रथम एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर विचार करने और अपने पत्र को कार्यकारिणी की बैठक में रखने का आग्रह किया है। रिपोर्ट में कथित तौर पर चोरी, नियमों की अनदेखी, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार से जुड़े तथ्यों का उल्लेख होने का दावा किया गया है।

11) गुजरात… सूरत में चलती सिटी बस से गिरा युवक, पहिए के नीचे आने से मौत

12) तिब्बत से अचानक आया बाढ़ का पानी, नेपाल में मचाई भारी तबाही

13) कंगना रणौत का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, मनुस्मृति के मुद्दे पर साधा निशाना

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button