HimachalBreaking newsताजा खबरें

स्वामी विवेकानंद का अनुसरण करें युवा : विपिन सिंह परमार

अनिल सूद tct

Anil sood

*स्वामी विवेकानंद का अनुशरण करें युवा : विपिन सिंह परमार*

पालमपुर, 12 जनवरी :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नौरा इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय नौरा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने की।
विपिन सिंह परमार ने स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए समाज को विवेकानंद की शिक्षाओं और उनके दर्शाए रास्तों का अनुसरण करने की अपील की। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को भी राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी आयोजित करने की सराहना की।
अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी विवेकानंद चाहते थे कि युवा अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक गतिविधियों में शामिल हों, जिससे न केवल समाज बेहतर बने, बल्कि इससे व्यक्तिगत विकास भी हो। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सामाजिक सेवा के साथ आध्यात्मिकता को भी जोड़ा और मनुष्य में मौजूद ईश्वर की सेवा करने की बात कही। उनके अनुसार समाज सेवा से चित्तशुद्धि भी होती है।
परमार ने समाज के सबसे कमजोर तबके के लोगों की सेवा करके एक नए समाज के निर्माण की बात कही। उन्होंने युवाओं से अपील करते उन्हें सशक्त, मेहनती, आस्थावान बनने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं में शारीरिक शक्ति और समाज सेवा का भाव होने के साथ-साथ बौद्धिक संधान पर भी बल दिया ताकि युवा दोनों प्रकार की दुनिया को भलीभांति समझ सके। उन्होंने सभी के लिए शिक्षा की बात कही थी।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि हमें तो ऐसे विचारों को संजोना है जो समाज निर्माण, व्यक्ति निर्माण, चरित्र निर्माण करे। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने एक राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था की बात कही जिसमें भौतिक और आध्यात्मिक शिक्षा देश के लोगों के हाथों में हो और राष्ट्रीय चिंतन के आधार पर हो। उन्होंने भारत के पुनर्निर्माण में शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो आम जनता की मदद करे और वह जीवन में संकटों से निपटने में मददगार बने, चरित्र निर्माण करे, परोपकार का भाव जगाए और सिंह की भांति साहस प्रदान करे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पालमपुर के ज़िला प्रमुख ने भी इस अवसर पर विचार रखे और राष्ट्रीय युवा दिवस पर अपनी बात विस्तार से रखी। नौरा पंचायत के प्रधान विकास धीमान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता। इस अवसर पर मैराथन का भी का भी आयोजन किया गया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विधान सभा अध्यक्ष ने आयोजको को प्रोत्साहित करने के लिये 21 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।
इससे पहले विधान सभा अध्यक्ष ने धीरा मुख्य बाजार धीरा में लोगों को नववर्ष तथा लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों का हाल जाना और चार वर्षों में सुलाह में किये विकास को दर्शाती विवरिणीका प्रयास ईमानदार काम दमदार की एक-एक प्रति भी भेंट की।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, एसडीएम धीरा आशीष शर्मा, कॉलेज प्राचार्य डॉ संजीवन कटोच, नायब तहसीलदार सुभाष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नौरा नगर इकाई अध्यक्ष सुशील ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष राजेश मेहता, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सुनील मेहता, संगठन मंत्री अंकुश जिंटा, रमेश परिहार, धीरा की प्रधान कविता धरवाल, मदन ठाकुर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Anil Dhiman APRO Palampur

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button