Uncategorized

*हिमाचल में नई राजनीतिक पहल: ‘अपने खास पार्टी’ ने पालमपुर से शुरू किया सदस्यता अभियान*

जनता को चाहिए तीसरा विकल्प: रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य बने राजनीति का केंद्र" "भत्तों की नहीं, जनहित की राजनीति का दावा" "सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर फोकस का संकल्प"

Tct

हिमाचल में नई राजनीतिक पहल: ‘अपने खास पार्टी’ ने पालमपुर से शुरू किया सदस्यता अभियान

Tct

पालमपुर, ट्राई सिटी टाइम्स।
हिमाचल प्रदेश में तीसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरने का दावा कर रही अपने खास पार्टी ने पालमपुर से अपने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान की शुरुआत बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ, नोएडा से जुड़े स्वामी धीरज महाराज द्वारा ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कर की गई।
पालमपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वामी धीरज महाराज ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के पास मजबूत और प्रभावी विकल्प होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से दो प्रमुख दलों के बीच ही राजनीति सीमित रही है, जबकि जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त तीसरे विकल्प की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
पार्टी के संस्थापक प्रवीण कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश वर्तमान समय में अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। बेरोजगारी, आर्थिक दबाव, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियां तथा आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे आज भी आम जनता के सामने खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति का केंद्र बिंदु जनता की समस्याओं का समाधान होना चाहिए, न कि केवल सत्ता और सुविधाओं तक सीमित रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हिमाचल को ऐसे राजनीतिक विकल्प की आवश्यकता है जो सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दे। आम नागरिकों को सस्ता और बेहतर इलाज मिले, सरकारी स्कूलों का स्तर सुधरे, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हों तथा गांव और शहरों में बेहतर सड़क एवं बुनियादी ढांचा विकसित किया जाए।
पार्टी का मानना है कि जनप्रतिनिधियों के भत्तों और विशेष सुविधाओं से अधिक महत्व जनता के कल्याण को दिया जाना चाहिए। सरकारों को अनावश्यक खर्चों में कटौती कर संसाधनों का उपयोग जनहितकारी योजनाओं पर करना चाहिए ताकि आम लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पार्टी के सदस्यता अभियान में भाग लिया तथा प्रदेश में जनहित आधारित राजनीति की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। पार्टी पदाधिकारियों ने दावा किया कि आने वाले समय में संगठन को प्रदेशभर में विस्तार दिया जाएगा और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button