Tricity times morning news bulletin 24 June 2026
Giving me bullshit numbers': Trump's spat with Lutnick over India's tariffs on US revealed Donald Trump was convinced that India's tariffs on US goods were at least 175 per cent, if not higher.


Tricity times morning news bulletin 24 June 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 24 जून, 2026 बुधवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है |ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
Breaking : हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान… हिमाचल प्रदेश सरकार ने लगाया ESMA !
सरकार द्वारा निगम के अधिकारियों को आपात स्थिति में नए चालक परिचालक भर्ती करने हेतु तैयार रहने के लिए कहा !
Tricity times news
*1* क्या जल्द होगा केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार? PM मोदी की राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
*2* केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज बैठक, कल राष्ट्रपति से मिले पीएम, कैबिनेट फेरबदल की चर्चा; AAP, TMC और उद्धव गुट से आए हुए सांसदों को मिल सकता है मौका
*3* भारत-चीन संबंध: ‘मुख्य चिंताओं पर संवेदनशीलता से ही सुधरेंगे रिश्ते’, डोभाल का वांग यी को स्पष्ट संदेश
*4* कांग्रेस ने मंगलवार को घोषणा की कि 25 जून को देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ नाम से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी, जिनमें 28 वरिष्ठ नेता अलग-अलग शहरों में छात्रों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे
*5* पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘इंटरनेट मीडिया के दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’
*6* योगी का राह पर चले शुभेंदु?: ‘मुगलों-पठानों के नाम पर नहीं होगी कोई सड़क’, बंगाल के मुख्यमंत्री का बड़ा एलान
*7* कर्नाटक MLC चुनाव: क्रॉस वोटिंग पर भाजपा नेतृत्व सख्त, आर अशोक बोले- विश्वासघात करने वालों पर होगी कार्रवाई
*8* कॉकरोच पार्टी फाउंडर दीपके बोले- हम आतंकवादी नहीं, छात्रों के खून के दाग शिक्षा मंत्री के हाथों पर; धर्मेंद्र प्रधान ने CJP को दहशतगर्दों की B टीम कहा था
*9* गुजरात में AAP विधायक को 7 साल की जेल, विधायकी खत्म, वन्यकर्मियों से मारपीट-वसूली के मामले में पत्नी समेत 9 को मिली सजा
*10* भारत दवाओं का 65% कच्चा माल चीन से मंगाता है, नीति आयोग बोला- किसी एक देश पर निर्भर रहना ठीक नहीं, अमेरिका से ट्रेड डील जल्द
*11* टेलीग्राम 7 दिन बाद चालू, प्ले स्टोर पर वापस आया, NEET परीक्षा में गड़बड़ी के बाद लगा था बैन, मैसेज एडिट पर 30 जून तक रोक रहेगी
*12* क्रिकेटर रोहित शर्मा पद्मश्री से सम्मानित, सिंगर अलका याग्निक ने पद्म भूषण लेने से पहले मोदी के पैर छुए; 65 हस्तियों को मिले पद्म अवॉर्ड
*13* ट्रम्प की धमकी से ईरान नाराज, अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा- दबाव में बात नहीं करेंगे; अमेरिकी अधिकारियों के साथ हाथ भी नहीं मिलाया
*14* संकट में शांति समझौता: ‘परमाणु निरीक्षण से किया इनकार तो रद्द कर दूंगा बैठकें’, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी
*15* ईरान युद्ध पर नए सर्वे में ट्रंप की लोकप्रियता फिर निचले स्तर पर, महंगाई और इमिग्रेशन नीति से लोग नाराज
*16* रोनाल्डो 6 वर्ल्डकप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर, पुर्तगाल के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड बनाया; उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया
*17* राजस्थान में प्री-मानसून में सामान्य से 41% ज्यादा बारिश, मानसून अगले 3 दिनों में एमपी-यूपी पहुंचेगा; बिहार में बिजली गिरने से 3 की मौत
*18* चांदी आज ₹10,318 सस्ती हुई, इस महीने ₹35,767 गिरी, सोना ₹2,315 गिरा, जून में ₹10,541 की गिरावट;
*19* कमजोर मानसून बड़ी चुनौती: देश पर सूखे का साया, 22 दिनों में सामान्य से 43 फीसदी कम बारिश; महंगाई बढ़ने का खतरा




