Mandi /Chamba /KangraKullu /lahul /KinnaurMandi/ Palampur/ Dharamshala

*Tricity times morning news bulletin 06 April 2022*

Tricity times morning news bulletin 06 April 2022
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार आज 06 अप्रैल, 2022 बुधवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है |

संकलन : नवल किशोर शर्मा
प्रधान संवाददाता tct

प्रादेशिक समाचार
1) आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज करेंगे मंडी में रोड शो । अरविंद केजरीवाल आज 09:30 बजे मंडी पहुंचेंगे और हैलीपैड पर प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा, तत्पश्चात वे रोड शो करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे! सारे प्रदेश से aap के कार्यकर्ता मंडी पहुंच रहे हैं और इस कार्य के लिए 200 से अधिक बसों का भी इंतजाम किया गया है!
आम आदमी पार्टी की इस पहली महा रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के मध्य भारी उत्साह है!

2) आम आदमी पार्टी के चुनावी शुरुआत करने के चलते भाजपा ने भी मुख्यमंत्री के गृह जिले से अपनी कैम्पेन शुरुआत कर दी है।
भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन करेगी
उधर, दूसरी ओर भाजपा अपने स्थापना दिवस पर हर विधानसभा क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन करेगी। भाजपा ने सभी मंत्रियों और विधायकों को हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच हजार लोगों की भीड़ जुटाने के टार्गेट दिए गए हैं। भाजपा का बुधवार को स्थापना दिवस है तो आप ने इसी दिन यहां धावा बोला है तो भाजपा भी इसका अपने शक्ति प्रदर्शन से डैमेज कंट्रोल करेगी। इसे पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय स्तर पर आयोजित कर रही है। हर कार्यक्रम में कम से कम पांच-पांच हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। दस बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। इसे मंडलों में एलईडी स्क्रीनों और टीवी पर सुना जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर थुनाग में तो मंत्री और विधायक अपने-अपने हलकों में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर बूथ स्तर तक प्रचार सामग्री भी पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा का महासंपर्क अभियान भी आरंभ होगा।

Arvind Kejriwal

राष्ट्रीय समाचार

1) देश में दो साल बाद सबसे कम मामले,भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 795 नए मामले सामने आए और 58 मरीजों की मौत दर्ज हुई

2) भारत में ‘Covid-19 पर कंट्रोल’ लेकिन रहें अलर्ट, कई देशों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
3) भाजपा संसदीय दल की बैठक बोले पीएम मोदी- जनता से संवाद करें सांसद, अपने क्षेत्रों में 75 तालाबों का निर्माण भी करें

4) PM मोदी ने सांसदों को समाज के सभी वर्गों से संवाद करने का दिया निर्देश, भाजपा मनाएगी सामाजिक समरसता पखवाड़ा

5) उत्तराखंडी स्टाइल” है भाजपा की नई आधिकारिक टोपी, संसदीय दल की बैठक में सब पहनकर पहुंचे

6) स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों से संवाद, कश्मीरी पंडितों से बात, अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के बाद पहली बार J&K जाएंगे PM मोदी.

7) सोनिया गांधी का आह्वान : लोकतंत्र व समाज के लिए कांग्रेस का पुनरुद्धार जरूरी, पार्टी में एकता के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे

8) सोनिया गांधी का बड़ा हमला, बोलीं- कई राज्यों में चल रहा भाजपा का विभाजनकारी एजेंडा, हम डरेंगे नहीं

9) हाल में मिली हार चौंकाने वाली, बहुत सुझाव मिले, उन पर काम चल रहा है, हर स्तर पर एकजुटता जरूरी, बागियों को सोनिया का संदेश

10) अनुराग ठाकुर ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना, बोले-वे गांधी परिवार के बाहर नहीं देखती

11) पिता अहमद पटेल थे कांग्रेस के संकटमोचक, बेटे फैसल बढ़ाने जा रहे संकट; ट्वीट कर दिए संकेत,अहमद पटेल के बेटे के बदले सुर, छोड़ सकते हैं कांग्रेस, कहा- इंतजार करते-करते थक गया हूं

12) कांग्रेस के साथ बीजेपी की बड़ी मुसीबत बनेगी AAP? इंटरनल सर्वे में दावा- गुजरात में लगभग 58 सीटें मिल सकती है

13) कांग्रेस हाईकमान ने साध लिया मध्य प्रदेश का संकट? कमलनाथ ही होंगे 2023 में पार्टी के ‘नाथ’

14) संजय राउत और उनकी पत्नी के खिलाफ ईडी का बड़ा ऐक्शन, करोड़ों की प्रॉपर्टी हुई अटैच

15) अयोध्‍या में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस से तीन की मौत, 30 घायल; सीएम ने जताया शोक

16) राजस्थान: करौली में कर्फ्यू 7 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया गया, डीएम बोले- सामान्य नहीं हैं हालात,

17) गहलोत सरकार के सर्कुलर पर बीजेपी ने कहा- रमजान के दौरान मुस्लिम इलाकों में बिजली कटौती नहीं, नवरात्रि में हिंदुओं से भेदभाव क्यों?

18) चीन में कोरोना का कोहराम: संक्रमित मरीजों का टूटा रिकॉर्ड, कई जगह सेना ने संभाला मोर्चा, घर में कैद हुए लोग
19) रूस-यूक्रेन महायुद्ध: बुचा में नरसंहार, शवों का ढेर देख रो पड़े जेलेंस्की, बाइडेन ने पुतिन को वॉर क्रिमिनल बताया

20) पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने खड़े किए हाथ, कहा- तीन महीने में आम चुनाव कराना मुमकिन नहीं, गिनाईं मजबूरियां

21) गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में करीब अभी तक 500 अंकों की बड़ी गिरावट

विस्तृत समाचारों में

1) काँग्रेस के चाणक्य माने जाने वाले दिवंगत नेता अहमद पटेल के बेटे फैजल ने भी छोड़ दिया काँग्रेस का साथ, उन्होंने अब आम आदमी पार्टी AAP का दामन थामा है।
उन्होंने अपनी ट्विटर और फेसबुक पर लिखा है कि मैं इंतजार करते करते अब थक चुका हूं तथा काँग्रेस आलाकमान के रवैये से आहत हूं, इसलिए सही विकल्प खुले रख के चल रहा हूं।

2) शायद माननीय अब नहीं कर सकेंगे चुनाव जीतने के लिए झूठे वायदे
राजनीतिक दलों की ओर से जारी किए जाने वाले चुनावी घोषणापत्रों के बाध्यकारी बनाने पर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि चुनावी घोषणापत्र को पार्टियों के लिए बाध्यकारी बनाने के विषय पर सभी राजनीतिक दलों को गंभीरता से विचार करना चाहिए। साथ ही उन्हें देश हित में एक सहमति बनानी चाहिए।

राजनीतिक दलों को चुनावी वादों के प्रति जवाबदेह बनाने और घोषणापत्र को विनियमित करने का मामला समय-समय पर अदालतों के पास भी गया है। हाल में ऐसे ही एक मामले की सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक आदेश में कहा था कि राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणापत्र चुनाव के दौरान उनकी नीति, दृष्टिकोण, वादों और प्रतिज्ञा का बयान है, जो बाध्यकारी नहीं है और इसे अदालतों के माध्यम से लागू नहीं किया जा सकता है।

हालांकि चुनाव आयोग ने इसका पालन कराने की भरसक कोशिश भी की है। अन्ना द्रमुक की ओर से तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2016 के लिए जारी घोषणापत्र में किए गए चुनावी वादों को पूरा करने के लिए तर्कपूर्ण वित्तीय प्रबंध और साधन नहीं बता पाने पर इसे सेंसर कर दिया गया था जिस पर राजनीतिक दलों ने बहुत चीख पुकार मचाई थी! इतना ही नहीं कार्मिक, जन शिकायत, कानून और न्याय पर संसद की स्थायी समिति ने सिफारिश की थी कि आदर्श आचार संहिता को कानूनी रूप से बाध्यकारी बनाया जाए।
व इसे जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 का हिस्सा बनाया जाए। ऐसे उपायों से चुनाव आयोग की शक्तियां बढ़ेंगी और राजनीतिक दलों में चुनावी घोषणापत्र में खोखले वादे न करने का डर पैदा होगा। दो दशक से लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्र में संसद और विधान सभाओं में महिला आरक्षण देने का वादा प्रमुखता से होता है। लेकिन सरकार बनने के बाद हर बार यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता रहा है।

Nk sharma tct reporter

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button