02 जनवरी 2023- (#हिमाचल_के_मुख्यमंत्री_का_अफसरशाही_को_लेकर_सही_फैसला)–
Mohinder Nath Sofat Ex.Minister HP Govt.
हिमाचल के मुख्यमंत्री ने नये वर्ष मे हिमाचल के नये मुख्यसचिव के तौर पर प्रमोद सक्सेना को नियुक्ती दी है। स्मरण रहे यह पद मुख्यसचिव आर डी धीमान के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हुआ था। इसके साथ पूर्व सरकार द्वारा जिन तीन वरिष्ठ अधिकारियों को प्रधान सलाहकार बना कर बिना काम लिए वेतन,भत्ते और सुविधाएं दी जा रही थी, उनके विषय मे बड़ा फैसला लिया है। फिलहाल इनमे से दो वरिष्ठ अधिकारियों को विशेष मुख्यसचिव का दर्जा देकर विभिन्न विभाग सौंप दिए गए है। अब संजय गुप्ता जो कि मुख्य सलाहकार जन शिकायत निवारण के पद पर नियुक्त थे को अब रोपवे कार्पोरेशन के एम डी और प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन का पद सौंपा गया है।
दूसरे वरिष्ठ अधिकारी एव पूर्व मुख्यसचिव राम सुभाग सिंह जो कि प्रधान सलाहकार प्रशानिक सुधार के पद पर थे अब वे विशेष मुख्यसचिव उर्जा तथा बिजली बोर्ड के चेयरमैन होगें। यह एक नया प्रयोग है। उम्मीद है कि इसी तर्ज पर सरकार तीसरी वरिष्ठ अधिकारी नीशा सिंह को भी नियुक्ति दे सकती है। इन तीनों को केवल आर डी धीमान को मुख्यसचिव बनाने के लिए सलाहकार का पद दिया गया था। वह बिना काम के वेतन,भत्ते और सुविधाओं के पात्र बन गए थे। मेरी समझ मे सरकार ने इन्हे विभाग सौंप कर समझदारी का काम किया है। यह वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री जी को सीधे रिपोर्ट करेंगे। इसी प्रकार सरकार ने जो टूटीकंडी पार्किंग की बिल्डिंग मे जो की खाली पड़ी थी मे किराये की इमारतों मे चल रहे सरकारी दफ्तरों को स्थानांतरित करने का निर्णय लेकर भी समझदारी दिखाई है। इससे सरकारी धन की बचत होगी। यह दोनो निर्णय स्वागत योग्य है।