Tuesday, September 26, 2023
Shimla/Solan/Sirmour*शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल के नए राज्यपाल*

*शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल के नए राज्यपाल*

Must read

1 Tct
Tct chief editor

हिमाचल प्रदेश के 22वें राज्यपाल के रूप में उत्तर प्रदेश के रहने वाले शिव प्रताप शुक्ला शपथ लेंगे।  वे हिमाचल के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह लेंगे। 1 अप्रैल 1952 को रुद्रपुर में जन्मे शिव प्रताप शुक्ला केंद्र की मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं।

शिव प्रताप शुक्ला का राजनीतिक जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ था। 1968 में शिव प्रताप शुक्ला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। गोरखपुर विश्वविद्यालय में उन्होंने अपना पहला छात्र संघ चुनाव अध्यक्ष पद के लिए लड़ा था। इसके बाद गोरखपुर विधानसभा से ही 1989 पहली बार विधायक बन कर विधानसभा पहुंचे थे। 1991 में स्वतंत्र प्रभार से शिक्षा मंत्री बने थे। इसके साथ ही उन्हें उस समयसमाज कल्याण, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा खेल मंत्रालय का भी दायित्व मिला था।

साल 1996 में उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री भी बने। जिसके साथ उन्हें न्याय और ग्राम विकास मंत्रालय विभाग का भार भी सौंपा गया। 26 जून 1975 को जब देश में इमरजेंसी लगी थी उस समय शिवम प्रताप शुक्ला जेल भी गए थे लेकिन 18 महीने के बाद 1977 में जेल से छूट गए थे।

शिव प्रताप शुक्ला देशभर में बढ़ रहे जातिवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। देश में जातिवाद को खत्म करने के लिए शिव प्रताप शुक्ला काफी लंबे से लड़ाई लड़ रहे हैं।

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article