Thursday, September 21, 2023
Mandi/ Palampur/ Dharamshala*43 वर्ष के अन्तराल में सरकार में श्री नरेन्द्र मोदी जी ओर...

*43 वर्ष के अन्तराल में सरकार में श्री नरेन्द्र मोदी जी ओर संगठन में श्री जे पी नडडा जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा विश्व के शिखर पर :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक*

Must read

 

1 Tct
Tct chief editor

43 वर्ष के अन्तराल में सरकार में श्री नरेन्द्र मोदी जी ओर संगठन में श्री जे पी नडडा जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा विश्व के शिखर पर :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ……. यह विचार आज भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर पालमपुर के पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य प्रवीन कुमार ने अपने घरेलू मतदान केन्द्र चिम्बलहार में व्यक्त किये । इससे पहले पूर्व विधायक ने स्थानीय मतदान केन्द्र की कार्यकारिणी के साथ वी एल ए एवं विन्द्रावन पंचायत के पूर्व उप प्रधान श्री राजेन्द्र भट्ट के आवास पर वर्चुअली माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा जी के विचार सुने । अपने अपने सम्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के इन दोनों शीर्षथ नेताओं ने सरकार व पार्टी के 43 वर्ष के इतिहास व विकास के लम्बे उतार चढ़ाव पर विचार व्यक्त किये । तत्पश्चात पार्टी के आह्वान पर वी एल ए श्री राजेन्द्र कुमार के घर पर भाजपा का झंडा लगातार पार्टी का 44वां जन्म दिन अर्थात स्थापना दिवस धूम धाम के साथ मनाया । कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष सुवे मेजर जोवन सिंह , वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रताप चन्द , पूर्व भाजपा मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्षा शोभा पुरी , भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुवे किशोरी लाल , व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक काली दास , भाजयुमो नेता राकेश , दिनेश , विक्की इत्यादि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कैप्सन :- इस सुअवसर पर वी एल ए श्री राजेन्द्र भट्ट जी के आवास पर झण्डा लहराते व लड्डू खिलाते पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ।

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article