Thursday, September 28, 2023
देशMorning news*Tricity times morning news bulletin 21 April 2023*

*Tricity times morning news bulletin 21 April 2023*

Must read

1 Tct

Tricity times morning news bulletin 21 April 2023

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 21 अप्रैल, 2023 शुक्रवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है |बैशाख शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत शोभकृत 1945, बैशाख

संकलन : नवल किशोर शर्मा

1) राहुल गांधी की सजा पर नहीं लगेगी रोक
मानहानि केस में सूरत कोर्ट ने खारिज की अर्जी

मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है. राहुल गांधी की सजा पर रोक नहीं लगेगी, क्योंकि सूरत कोर्ट ने राहुल गाांधी की अर्जी खारिज कर दी है!

2) भयानक बीमारी से लड़ रही नवजोत सिद्धू की पत्नी, ट्वीट कर लिखी ये भावुक बात..

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कैंसर से लड़ रही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी। हाल ही में नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए अपने नए लुक को शेयर किया है, जिसमें वह अपने लंबे बालों को कटवाकर बॉय कट लुक में नजर आ रही है।
दरअसल, उनका कहना है कि खुद कैंसर पीड़ित होने के बाद उन्होंने अन्य के दर्द को जाना है, इसी कारण अब अपने लंबे बालों को कटवाकर उन्हें दान किया है। नवजोत कौर ने ट्वीट करते लिखा, “चीजों को नाले में फैंकना दूसरों के लिए बहुत मायने रखता है… मैंने अभी अपने लिए प्राकृतिक बालों की विग की कीमत के बारे में जानकारी हासिल की, जिसकी मुझे दूसरी chemotherapy के बाद जरूरत होगी, करीब 50,000 से 70,000 रुपए… इसलिए मैंने एक कैंसर रोगी के लिए अपने बाल दान करने का फैसला किया क्योंकि अधिक दान का मतलब है सस्ती विग…”

3) मुंबई

गौतम अडानी ने शरद पवार से की मुलाक़ात, बंद कमरे में दोनों के बीच 2 घंटे हुई बात।

4) वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन 2023: PM मोदी ने कहा- ‘समस्याओं से समाधान की यात्रा ही बुद्ध की यात्रा ह..!!

पीएम मोदी गुरुवार (20 अप्रैल 2023) को राजधानी दिल्ली स्थित अशोक होटल में प्रथम वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। इस दौरान दुनियाभर से आए बौद्ध धर्मावलंबियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि हमने भगवान बुद्ध के मूल्यों का निरंतर प्रसार किया है। भारत विश्व के हर मानव के दुख को अपना दुख समझता है।

विश्व को सुखी बनाने के लिए ‘स्व’ से ऊपर उठकर काम करना होगा’

पीएम मोदी ने सम्मेलन के दौरान दुनिया के सामने खड़ी चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उसके समाधान के लिए बौद्ध दर्शन को प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि विश्व को सुखी बनाने के लिए ‘स्व’ से ऊपर उठकर काम करना होगा। समस्याओं से समाधान की यात्रा ही बुद्ध की यात्रा है।

बुद्ध व्यक्ति से आगे बढ़कर एक बोध हैं

उन्होंने कहा कि बुद्ध व्यक्ति से आगे बढ़कर एक बोध हैं। बुद्ध स्वरूप से आगे बढ़कर एक सोच हैं। बुद्ध चित्रण से आगे बढ़कर एक चेतना हैं। उन्होंने कहा कि बुद्ध की चेतना चिरंतर और निरंतर है। गौतम बुद्ध की महान शिक्षाओं ने सदियों से अनगिनत लोगों को प्रभावित किया है।

भारत और नेपाल में बुद्ध सर्किट में किया सुधार

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने भगवान बुद्ध के मूल्यों का लगातार प्रसार किया है। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने भारत और नेपाल में बुद्ध सर्किट में सुधार किया है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा हो या लुम्बिनी, जहां भारत अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्कृति केंद्र स्थापित किया जा रहा है, भारत उन्हें हासिल करने के लिए समग्र रूप से काम कर रहा है।

भारत ने दुनिया को बुद्ध दिए हैं, युद्ध नहीं’

प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस अमृत काल में भारत ने कई विषयों पर नई पहल की है और इसके सबसे बड़े प्रेरणास्रोत भगवान बुद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को बुद्ध दिए हैं, युद्ध नहीं। उन्होंने आगे कहा कि बुद्ध ने सदियों पहले युद्ध और अशांति का समाधान दिया था जिससे दुनिया आज पीड़ित है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का मार्ग भविष्य का मार्ग है।

सम्मेलन का उद्देश्य

ज्ञात हो, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC) 20-21 अप्रैल को दिल्ली में प्रथम वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

5) गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री की प्रमुख नेता बीबी जागीर कौर से मुलाकात
बेगोवाल, 20 अप्रैल हलका भुलथ की राजनीति कल देर रात उस समय गरमा गयी जब वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग इकबाल शिरोमणि कमेटी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के घर पहुंचे. इकबाल सिंह अटवाल सिंह लालपुरा व जालंधर लोकसभा से पहुंचे। जालंधर के लुबाना समुदाय में बीबी जागीर कौर का काफी दबदबा है। इसलिए वे यहां आए, वहीं दूसरी ओर बड़े सिख चेहरे को हर हाल में पार्टी में शामिल करना चाहते हैं, लेकिन विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि बीबी जगीर कौर ने समर्थन मांगने आए प्रतिनिधिमंडल से कहा है कि पहले सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई और असम में कैद बेगुनाहों की भी रिहाई की जाए और उन्हें पंजाब की जेलों में ट्रांसफर किया जाए.

6) मुख्तार अंसारी मामले में पूर्व गृहमंत्री सुखजिंदर रंधावा का बड़ा बयान!

पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा आज मुख्तार अंसारी मामले में लिए एक्शन के बाद पूर्व गृहमंत्री अंसारी का बड़ा बयान सामने आया है। सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि वह पहले ही जांच टीम को सभी तथ्यों से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि जेल मंत्री होते हुए उनकी जिम्मेदारी सिर्फ जेल के अंदर आए कैदियों को संभालने की थी, किसी भी कैदी से जुड़े अदालत के खर्चे या फिर अन्य फैसलों का अधिकार गृह विभाग के पास होता है। उस समय गृह विभाग पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास था।
रंधावा ने आगे बताया कि जब वह 3 महीने के लिए राज्य के गृहमंत्री बने तो उनके पास मुख्तार अंसारी मामले में हुए खर्च की फाइल आई थी, परन्तु उसे पास नहीं किया गया, बल्कि पूरा मामला रेवेन्यू करने के लिए मुख्य सचिव के पास फाइल भेजी गई। उन्होंने कहा कि जेल मंत्री रहते उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखा था कि अंसारी को पंजाब में नहीं रखना चाहिए।

गौरतलब है कि पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी जुड़े लाखों रुपए के कानूनी खर्च का भुगतान करने से इनकार कर दिया है। मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. बलतेज पन्नू के मुताबिक इस संबंध में करीब 55 लाख रुपए की भुगतान की फाइल वापस कर दी गई है। यह बिल सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील का था, जिन्होंने कैप्टन सरकार के दौरान पंजाब की रोपड़ जेल में मुख्तार अंसारी की मौजूदगी बरकरार रखने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा था। इस वकील की एक-एक पेशी पर पंजाब सरकार को करीब 11 लाख रुपए का खर्च आया था। फिलहाल इस मामले से पूरी राजनीति गरमाई हुई है।

7) टेलीकाम कंपनियों का नया प्लान आ रहा

100 रुपये से भी कम के प्लान में 28 दिन तक मिलेगी कॉलिंग, सिम भी नहीं होगा बंद!

8) SpaceX Starship: दुनिया के सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च, इंसानों को ले जाएगा मंगल पर

9) जम्मू कश्मीर पुछ में सेना के जवान के गाड़ियों पर आतंकी हमाल किया गया है,ग्रेनेड अटैक हुआ है,सेना अधिकारी ने दिए स्टेटमेंट,जिसमे 5 जवान शहीद हुए है,1जवान घायल है!

10) दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट लॉन्च: स्टारशिप करीब 90 मिनट के बाद पृथ्वी पर लौटेगा, टेस्ट सक्सेसफुल होने के चांस

11) RAJASTHAN: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा जाएंगे दिल्ली, आज रात जयपुर से फ्लाइट से दिल्ली जाने का कार्यक्रम

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Author

More articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article