Tuesday, October 3, 2023
Mandi/ Palampur/ Dharamshala*हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा वरिष्ठ नेता...

*हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा वरिष्ठ नेता शांता कुमार जी से की भेंट*

Must read

 

1 Tct
Tct chief editor

*हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा वरिष्ठ नेता शांता कुमार जी से की भेंट*

*पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर*

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठतम नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके पालमपुर स्थित आवास पर भेंट की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शांता कुमार जी हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उनसे भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और भारतीय जनता पार्टी द्वारा 01 जून से शुरू किए जा रहे प्रदेशव्यापी महा जनसंपर्क अभियान की जानकारी दी।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज पालमपुर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार से उनके निवास पर शिष्टाचार के नाते भेंट की। बैठक के दौरान उन्होंने प्रदेश की ताजा राजनीतिक स्थिति तथा प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर गहन चर्चा की। प्रदेश सरकार की कमजोर होते वित्तीय स्थिति पर भी चर्चा हुई तथा भाजपा की भावी रणनीति के बारे में भी बात हुई ।

इस दौरान कांगड़ा के के पूर्व मे रहे विधायक वर्तमान विधायक तथा वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मीटिंग के बाद जयराम ठाकुर धर्मशाला के लिए प्रस्थान कर गए जहां वह कल अपने अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे जिनकी विवरण निम्नलिखित है

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article