Tuesday, October 3, 2023
Mandi/ Palampur/ Dharamshala*LIC पालमपुर के सहायक मण्डल प्रबन्धक ओम राज मधान हुए सेवा निवृत्त*

*LIC पालमपुर के सहायक मण्डल प्रबन्धक ओम राज मधान हुए सेवा निवृत्त*

Must read

 

1 Tct
Tct chief editor

भारतीय जीवन बीमा निगम पालमपुर के सहायक मण्डल प्रबन्धक ओम राज मधान अपने 34 वर्ष की गौरवमयी सेवा उपरांत आज सेवानिवृत हो गए जिनको आज पालमपुर शाखा में समस्त अधिकारियों,कर्मचारियों व अभिकर्ताओं ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर शाखा के चीफ मैनेजर शाम लाल मार्केंडेय ने उन्हें शाखा की तरफ से सम्मानित करते हुए उन्हें एक कर्मठ अधिकारी बताया और निगम में उनकी 34 वर्ष की सेवाओं को सराहा। ओम राज मधान बैजनाथ उपमंडल के अवेरी गांव से सम्बंधित है और उन्होंने 1989 में निगम में जॉइन किया था और विभिन पदों पर कार्य करते हुए कई शाखाओं में कार्य किया। शाखा प्रबंधक के रूप में उन्होंने बैजनाथ,नादौन,मनाली,और अर्की में अपनी सेवाए प्रदान की। ओम राज मधान को शाखा में बधाई देने वालो में चीफ मैनेजर शाम लाल,सहायक प्रबन्धक अनुज कौशल व पवन कौशल,मैनेजर एडमिन सुभाष शर्मा,प्रशासनिक अधिकारी महिंदर सिंह,देसराज डोगरा, रमेश भाटिया,विकास अधिकारी एस के अरोड़ा, मनोज कुंवर, संजीव गोयल,राजेश चोपड़ा,संजीव दरोच,कर्मचारी संघ के सचिव राकेश राणा व सेवानिवृत्त अधिकारी जैसी राम कपूर,सेवानिवृत्त विकास अधिकारी राजेश्वर सिंह लोहिया व अन्य कर्मचारी व अभिकर्ता शामिल थे

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article