Thursday, September 28, 2023
Mandi/ Palampur/ Dharamshala*सौरव वन विहार में हुई मॉक ड्रिल*

*सौरव वन विहार में हुई मॉक ड्रिल*

Must read

 

1 Tct

*सौरव वन विहार में हुई मॉक ड्रिल*

पालमपुर, 8 जून :- पालमपुर उपमंडल के सौरव वन विहार में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। किसी भी आपदा में उससे निपटने और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिये मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
एसडीएम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया की अगवाई में आयोजित मॉक ड्रिल में सभी विभागों ने भाग लिया। एसडीएम ने बताया कि मॉक ड्रिल के लिये काल्पनिक आपदा के रूप में सौरव वन विहार में बाढ़ से जल भराव की स्तिथि में 9 पर्यटकों के फसने और घायल अवस्था में बचाव का लक्ष्य दिया गया था।
उन्होंने बताया इसमे 5 पुरुष और 4 महिला का बचाव किया गया। इसमें 2 पुरुष एवं एक महिला गम्भीर रूप में घायल थे। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के आपसी समन्वय और कुशल प्रबंधन से मॉक ड्रिल व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ। मॉक ड्रिल में पुलिस, होम गार्ड और अग्निशमन के कर्मचारियों ने सभी घायलों को सौरव वन विहार से बाहर निकाला।
उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान घायलों को प्राथमिक उपचार देने के लिये कंडी पुल पर बनीं वर्षाशालिका को अस्थाई उपचार केंद्र बनाया गया था। जहां चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम घायलों के उपचार में जुटी थी। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल में सभी विभाग आपदा प्रबंधन की दृष्टि से जुड़ी मशीनरी, वाहन, एम्बुलेंस जेसीवी इत्यादि लेकर मौजूद रहे।

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article