Thursday, September 21, 2023
Mandi /Chamba /Kangra*Tricity times morning news bulletin 01 July 2023*

*Tricity times morning news bulletin 01 July 2023*

Must read

1 Tct

Tricity times morning news bulletin 01 July 2023

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 01 जुलाई, 2023 शनिवार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है |आषाढ़ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत शोभकृत 1945, आषाढ़ |आज है जाया पार्वती व्रत प्रारंभ तथा प्रदोष व्रत

संकलन : नवल किशोर शर्मा
tct प्रादेशिक
1) हिमाचल प्रदेश मौसम सवेरे : हिमाचल में 6 वर्ष के बाद जून में सामान्य से 20 फीसदी ज्यादा बरसे मेघ

2) शिमला : BBMB यानी भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के बाद अब चंडीगढ़ में अपना जायज हक मांगेगी हिमाचल प्रदेश की नई सुखविंदर सुक्खू सरकार, कैबिनेट सब कमेटी कर ली गई है गठित
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के बाद अब हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार केंद्रशासित राज्य चडीगढ़ में भी अपना हिस्सा मांगेंगी। पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत अंतर राज्यों के बीच हुए समझौतों को खंगालने के लिए सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी गठित कर दी है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी में उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन सिंह चौहान और राजस्व मंत्री जगत नेगी को सदस्य बनाया गया है। ऊर्जा सचिव कमेटी के सदस्य सचिव होंगे। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। कमेटी बीबीएमबी की परियोजनाओं समेत चंडीगढ़ में प्रदेश की हिस्सेदारी के दावों से संबंधित रिकॉर्ड जांचेंगी। मामले पर अध्ययन करने के बाद कैबिनेट को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर सरकार इन मामलों को केंद्र और पंजाब सरकार के साथ उठाएगी। सत्ता संभालने के बाद से मुख्यमंत्री सुक्खू इस बात पर जोर दे रहे हैं कि बीबीएमबी के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी प्रदेश की हिस्सेदारी है।

प्रदेश की भावी पीढि़यों के लिए हिमाचली हितों की पैरवी करने को मुख्यमंत्री सुखु अपना जिम्मा बताते रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि हिमाचल हर क्षेत्र में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के अनुसार अपना वैध 7.19 प्रतिशत हिस्सा मांगेगा, चाहे वह चंडीगढ़ में हो या बीबीएमबी परियोजनाओं से रॉयल्टी हो। इसी कड़ी में अब इन दोनों मामलों को देखने के लिए एक हाई पावर कमेटी बनाई गई है। सरकार के उच्च अधिकारी बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश जब पंजाब का हिस्सा था, तब भारत सरकार ने बीबीएमबी का गठन किया था। इसके बाद जब पंजाब से हिमाचल अलग हुआ तो उसकी चंडीगढ़ और बीबीएमबी में हिस्सेदारी तय की गई। हिमाचल को अभी बीबीएमबी में एक फीसदी रायल्टी भी नहीं मिल रही है, जबकि अन्य प्रोजेक्टों में राज्य को इसका लाभ मिल रहा है। पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 में पंजाब, हरियाणा व हिमाचल की जनसंख्या, संसाधन और विकास को आधार मानकर हिमाचल को 7.19 प्रतिशत हिस्सा देने का निर्णय लिया गया था। हिमाचल बीबीएमबी के मामले को पंजाब और हरियाणा के अलावा केंद्र सरकार के समक्ष कई वर्षों से उठा है, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं। इसी कड़ी में अब कैबिनेट सब कमेटी तथ्य जुटाएगी और प्रदेश सरकार उन्हें केंद्र सरकार के सामने उठाएगी।

3) UCC यानि समान नागरिक संहिता के समर्थन में उतरे मंत्री युवा नेता विक्रमादित्य सिंह

बोले- राजनीतिकरण न हो
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बेशक अभी तक कांग्रेस आलाकमान ने अपना कोई भी रुख स्पष्ट नहीं किया है लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार की कैबिनेट के युवा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता की ही भांति बेबाक अंदाज में अपनी बात रख दी है !

4) राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बोले मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश में चारों सीटें जीतेगी कांग्रेस

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भेंटवार्ता की।
मुकेश ने खड़गे को प्रदेश सरकार और पार्टी संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। मुकेश ने कहा कि वायदे के मुताबिक पुरानी पेंशन को प्रदेश में बहाल कर दिया गया है। लाहौल-स्पीति की महिलाओं को 1,500 रुपये की सम्मान निधि मिलना शुरू भी हो गई है। दूसरी गारंटियों पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। मुकेश ने खड़गे को भरोसा दिलाया कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों पर पार्टी एक बम्पर जीत दर्ज करेगी। अग्निहोत्री ने दिल्ली में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार से भी मुलाकात की।

TCT राष्ट्रीय

1) UCC पर सोमवार को संसदीय पैनल ने बुलाई मीटिंग, मॉनसून सेशन में ही बिल लाने की तैयारी!

2) पीएम मोदी ने अचानक दिल्ली मेट्रो से यात्रा की, टोकन लेकर प्लेटफॉर्म पहुंचे; दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल हुए

3) PM मोदी अचानक मेट्रो सफर कर दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचे, बोले- अमेरिका गया था, आपने भारत का सम्मान देखा होगा, वजह- हमारे युवाओं पर विश्व का भरोसा

4) दिल्ली विवि के शताब्दी समारोह में बोले पीएम- डीयू आना मेरे लिए घर आने के जैसा

5) पीएम मोदी बोले- 2047 तक बनाएंगे भारत को विकसित राष्ट्र, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा हॉल

6) मोदी को हराने भ्रष्टाचारी मिल रहे साथ’, उदयपुर में विपक्षी एकजुटता पर बरसे शाह; कन्हैयालाल पर गहलोत से सवाल

7) शाह ने कहा कि राजस्थान में जब से कांग्रेस की गहलोत सरकार आई है, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने लोगों से जो भी वादे किए थे, वो पूरे किए

8) शाह ने उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की हत्या को लेकर भी गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार दंगा राज चला रही है। गृह मंत्री ने कहा कि अगर एनआईए जांच न करती तो आरोपी भी पकड़े न जाते

9) महंगाई की आग में झुलस रही जनता की थाली, प्रोपेगेंडा और झूठ परोस रहे मंत्री’- खरगे ने साधा निशाना

10) मणिपुर के CM बीरेन सिंह दे सकते हैं इस्तीफा, राज्यपाल से मांगा मिलने का वक्त; हालात ना संभालने पर घिरे

11) लोकसभा चुनाव 2024 की प‍िच तैयार कर रहे CM योगी, बोले- पहले की सत्ता माफिया के साथ रहती थी, हम गरीब के साथ

12) दिल्ली मेट्रो में अब सभी रूट्स पर साथ में ले जा सकेंगे शराब की बोतलें, DMRC का बड़ा फैसला

13) UCC पर बढ़ रहा समर्थन, AAP के बाद अब उद्धव ठाकरे गुट का भी साथ देने का ऐलान

14) ट्विटर पर 50 लाख जुर्माना, ट्वीट ब्लॉक नहीं किए, केंद्र का आदेश था, हाईकोर्ट बोला- आप बड़ी कंपनी हो, किसान नहीं जो कानून नहीं जानता

15) आज पैन-आधार लिंक करने का आखिरी मौका, ऐसा न करने पर पैन हो जाएगा बेकार, चेक करें ये लिंक है या नहीं

16) शेयर बाजार ने बनाया नया, रिकॉर्ड, सेंसेक्स निफ्टी दोनों जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ।

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article