Thursday, September 21, 2023
देशMorning news*Tricity times morning news bulletin 22 August 2023*

*Tricity times morning news bulletin 22 August 2023*

Must read

1 Tct

Tricity times morning news bulletin 22 August 2023

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 22 अगस्त, 2023 मंगलवार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है |श्रावण शुक्ल पक्ष षष्ठी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत शोभकृत 1945, श्रावण |आज है षष्टी

संकलन : नवल किशोर शर्मा

1) हिमाचल के औद्योगिक नगरी बद्दी से लगता बरोटीवाला क्षेत्र में धंसा लगभग पूरा गांव, कांगड़ा में पांच घर ढहे, राज्य में दो दिन का ऑरेंज अलर्ट

2) लाहुल स्पीती को छोड़कर समूचे हिमाचल प्रदेश में आज बारिश का अलर्ट

3) हिमाचल में बरपा कुदरत का कहर, परवाणु से लेकर शिमला तक लैंडस्लाइड

4) कुल्लू मंडी : खतरनाक सड़कों पर फिर रेंगने लगी गाड़ियां, लेकिन आपदा झेल रहे हिमाचल में मुसीबत बरकरार

5) मंडी शिमला की सीमा पर स्थित कोल डैम में वन विभाग के 6 कर्मचारी किश्ती मे फंसे ! बमुश्किल घण्टों की मेहनत के बाद किए गए रेस्क्यू ! ढेर सारी बह कर आई हुई तैरती हुई लकड़ी के कारण नौका आगे बढ़ाने या पीछे ले जाने में असमर्थ थे कर्मचारी

6) सर्वे ऑफ इन्डिया : हिमाचल में बढ़ती भूस्खलन की घटनाएं, 90 प्रतिशत इमारतें 45 से 60 डिग्री की ढलान पर !
अभी भी धीरे धीरे धंस रहा है 14 वर्ग किलोमीटर का शिमला
शिमला में लैंडस्लाइड से पलायन को मजबूर लोग, बयां किया अपना दर्द

7) हिमाचल में फिर छाए ‘टेंशन और तबाही’ के बादल, 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

8) हिमाचल प्रदेश :जेपी नड्डा ने आपदाग्रस्त इलाकों का किया दौरा, दिया आश्वासन

9) कांगड़ा को राज्य की तो हिमाचल को देश की टूरिज्म कैपिटल बनाएंगेः हिमाचल के CM सुक्खू

10) 30 हजार से कैसे 2 लाख से ज्यादा हो गई शिमला की आबादी? क्या इसके लिए तैयार नहीं था ये पहाड़ी शहर ?

11) लोग पूछ रहे सवाल कुदरत के कहर से शिमला, मंडी बदहाल, क्या सबका होगा जोशीमठ जैसा हाल ?

12) ऊना : संतोष गढ़ स्वां नदी के किनारे पर मिली संदिग्ध लाश , मामले की गहन जांच में जुटी पुलिस
मृतक पंजाब होशियार पुर निवासी नाम विजय पुत्र कमल देव

13) ऊना, पिट गए गुरु जी : छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाचार्य की जमकर धुनाई, पंचायत ने सुलझाया मामला ! जिला के एक प्राइवेट स्कूल के एक प्रधानाचार्य जी को स्पर्श सुख लेना उस समय महंगा पड़ गया जब सातवीं कक्षा की एक छात्रा ने दो बार bad touch की शिकायत अपने घर में कर दी ! बाद में परिजनों ने पंचायत की मौजूदगी में ही प्रधानाचार्य जी की जम कर पीटाई कर दी ! महिला ग्राम प्रधान और अन्य प्रतिनिधियों ने बमुश्किल उक्त प्रिन्सिपल को छुड़ाया और पंचायत स्तर पर मामले का समझोता करा दिया

Tct राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय
1) बिहार के मोतिहारी-बगहा में महावीरी जुलूस पर पथराव के बाद बवाल, दो पक्ष भिड़े

2) बॉर्डर से गदर 2 तक …साबित हो गया कि सनी देओल से बड़ा एंटी-पाकिस्तान हीरो कोई नहीं!

3) सोपोर : PAK आर्मी की गोलियों से ही मारे गए दो घुसपैठिये, LoC पार करने की कर रहे थे कोशिश ! कवर फायर देने में हुई चूक से दोनों तीस मार खां मुजाहिदीन जहन्नुम पहुंच गए !

4) पीएम पद के लिए JDU ने आगे किया नीतीश कुमार का नाम, क्या स्वीकार करेगी कांग्रेस?

5) सीमा हैदर ने दी वायरल भाभी को चुनौती… आइए मैडम, आपके लिए मेरा दरवाजा खुला है

6) ‘2024 में नहीं लड़ूंगा लोकसभा चुनाव’, BJP सांसद सनी देओल ने किया ऐलान

7) 12 घंटे में अडानी ने 2 अरबपतियों को छोड़ा पीछे, अब दुनिया के धन कुबेर के 18 नंबर पायदान पर पहुंचे.! अगर इस हफ्ते भी सुधार रहा तो आ सकते हैं टॉप 10 में

8) ‘तिलक-चोटी देख भड़के समर्थक, पीटा और थूका’, स्वामी प्रसाद पर जूता फेंकने वाले शख्स के भाई का आरोप

9) बुराड़ी POCSO केस: MWCD के सस्पेंडेड डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेजा

10) UP: लखनऊ की महिला के साथ दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म, बेचने का भी आरोप

11) चेन्नई में बिरयानी को लेकर हुआ विवाद, 3 लोगों ने एक शख्स का बेरहमी से किया कत्ल

12) UP: शामली से गिरफ्तार ISI एजेंट कलीम केस की जांच करेगी NIA की 5 सदस्यीय टीम

13) लखनऊ: पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले पूर्व विधायक को अरेस्ट कर पुलिस ने भेजा जेल

14) बिहार: पत्रकार विमल यादव मर्डर केस का मुख्य शूटर गिरफ्तार, अब तक 7 अरेस्ट

15) उत्तराखंड: टिहरी के चंबा में लैंडस्लाइड के बाद अब तक 5 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

16) ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग रवाना हुए PM मोदी

17) जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे PM मोदी

18) UP: फतेहपुर से मथुरा जा रही वॉल्वो बस औरेया में पलटी, 50 से ज्यादा यात्री घायल

19) उत्तर प्रदेश में एक स्वतंत्र सर्वे में भाजपा के पक्ष में चौंकाने वाले रुझान आए सामने ! खत्म हो जाएगा समाजवादी पार्टी तथा बसपा का वजूद

 

Tct विस्तृत
1) पंजाब में सड़कों पर उतरे किसान: लाठीचार्ज में एक की मौत, कपूरथला में 44 हिरासत में, मोगा में नाका तोड़ा

चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर किसान सड़क पर उतर आए हैं। पंजाब के 16 किसान संगठनों ने मंगलवार से चंडीगढ़ में बड़े प्रदर्शन का एलान किया है। किसानों ने चंडीगढ़ कूच कर दिया है। जगह-जगह पर पुलिस उन्हें रोकने में लगी है। उधर, संगरूर जिले के लोंगोवाल में आंदोलन कर रहे किसानों और पुलिस में झड़प हो गई। इसमें एसएचओ दीपइंदर सिंह जेजी समेत कई पुलिसकर्मी और किसान घायल हैं। एक किसान प्रीतम सिंह की मौत हो गई है। भारतीय किसान यूनियन आजाद के जिला स्तरीय प्रतिनिधि जसवीर सिंह मेदेवास ने बताया कि गांव मंडेर के किसान प्रीतम सिंह आंदोलन में सुबह से ही साथ रहे। लोंगोवाल से बड़बड़ जाते वक्त पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें प्रीतम सिंह समेत कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रीतम सिंह को तुरंत संगरूर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया। मगर प्रीतम सिंह की जान नहीं बची। वहीं सुनाम सिटी थाने के एसएचओ दीपइंदर सिंह जेजी समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हैं एसएचओ को गंभीर चोट आई है। पुलिस का कहना है कि किसानों ने एसएचओ पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया है। बता दें कि पंजाब में बाढ़ से इस बार भीषण तबाही मची है। किसान संगठन नुकसान के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 22 अगस्त से चंडीगढ़ में स्थायी मोर्चा लगाने का एलान भी 16 किसान संगठन कर चुके हैं। इससे पहले पुलिस ने रविवार रात को ही छापेमारी कर किसानों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। इससे नाराज किसान संगठन सड़क पर उतर आए। सुनाम विधानसभा क्षेत्र के कस्बा लोंगोवाल में सोमवार सुबह से ही संगठनों और पुलिस के बीच स्थिति तनावपूर्ण रही। नामोल और मेदेवास में भी पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी है। पुलिस से बचकर निकले भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद के नेता जसवीर सिंह मदेवास और हैप्पी नमोल ने कहा कि प्रदेश की भगवंत मान सरकार ने किसानों को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करने से रोकने के लिए नेताओं को गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि 16 किसान संगठन मिलकर संघर्ष कर रहे हैं और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार ने भी पिछली सरकारों की तरह रास्ता अपनाया है। मोगा से भी किसान चंडीगढ़ को रवाना होने लगे हैं। पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश में जुटी है। वहीं किसान भी अपनी जिद पर अड़े हैं। कई किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। फिरोजपुर रोड पर किसान गुरुद्वारा श्री तंबुमल के पास जुटे और चंडीगढ़ कूच किया। यहां पर पुलिस ने बैरिकेड लगा रखा था। किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगे। वहीं गांव दुनेके के पास भी पुलिस ने एक बड़ा नाका लगा रखा था। सड़क पर ट्रक खड़ा कर जाम लगा दिया गया ताकि किसान आगे न बढ़ सके। नाके नाजकारी मिलते ही किसानों ने अपना काफिला मोड़ लिया। गांवों के रास्ते से गांव मेहना पहुंचे और यहां लुधियाना रोड को किसानों ने जाम कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। कपूरथला में सोमवार को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेताओं ने प्रदर्शन किया। यहां पुलिस ने 44 किसानों को हिरासत लिया। इसके बाद किसान संगठनों ने हंगामा शुरू कर दिया और थानों का घेराव शुरू कर दिया। जोन नडाला अध्यक्ष निशान सिंह और जिला महासचिव निर्मल सिंह ने बताया कि उनके संगठन के नेताओं को रविवार को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनकी रिहाई के लिए संगठन से मिले आदेश के अनुसार नौ टोल प्लाजा पर पंजाब के किसान संगठन शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान ढिलवां टोल प्लाजा पर भी किसान शांतिमय ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। मगर पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया। पुलिस ने भुलत्थ थाने में 16, बेगोवाल में 18 और ढिलवां थाने में 18 किसान को हिरासत में रखा है। निशान सिंह ने कहा कि अगर किसानों को रिहा नहीं किया गया तो संगठन बड़े स्तर पर संघर्ष करने को मजबूर होगा। भुलत्थ के डीएसपी भारत भूषण सैनी ने बताया कि उक्त किसान ढिलवां टोल प्लाजा पर धरना दे रहे थे। वहां पर हालात न बिगड़े, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

चम्बा: भद्रम के पास चंबा-तीसा मार्ग पर बस और बाइक की हुई टक्कर, दो लोग हुए घायल

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article