Thursday, December 7, 2023
Mandi/ Palampur/ Dharamshala*कांग्रेस सरकार जिला कांगड़ा से कर रही भेदभाव : घनश्याम शर्मा*

*कांग्रेस सरकार जिला कांगड़ा से कर रही भेदभाव : घनश्याम शर्मा*

Must read

1 Tct

*कांग्रेस सरकार जिला कांगड़ा से कर रही भेदभाव : घनश्याम शर्मा*

Tct chief editor

पालमपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय राज्य पेंशनर संघ के वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर जिला कांगड़ा से भेदभाव के आरोप लगाए हैं। शर्मा ने कहा कि
हिमाचल प्रदेश में अभी तक
जिला कांगड़ा से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जबकि भाजपा सरकार ने चारों संगठनात्मक ज़िलों को पूरा मान सम्मान दिया था। वहीं जिला कांगड़ा से चार कैबिनेट मंत्री देकर कांगड़ा को कांगड़ा का हक प्रदान किया था। लेकिन मौजूदा कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा को मात्र एक मंत्री दिया है। जिसका खामियाजा अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। घनश्याम शर्मा ने जारी प्रेस बयान में कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने जहां जिला कांगड़ा को चार मंत्री दिए । वहीं मौजूदा कांग्रेस सरकार ने जिला कांगड़ा से 10 एमएलए होते हुए भी मात्र एक मंत्री देकर कांगड़ा की जनता से छल किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिला कांगड़ा में कांग्रेस सरकार कोई नई योजना शुरू नहीं कर पाई है। जो पूर्व के कार्य चल रहे थे उन्हीं के बलबूते जनता को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश में 10 गारंटियों को अभी तक कांग्रेस की सरकार शुरू नहीं कर पाई। जिससे जनता में भारी रोष पनपता जा रहा है। विकास कार्यों के लिए सरकार के पास आज बजट नहीं है, वहीं बरसात से हुए नुकसान पर भी अभी तक कोई स्टैंड कांग्रेस की सरकार नहीं ले पाई है । प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं डगमगा गई हैं । यहां तक की आज कांग्रेस खुद अपने हो लोगों में उलझ कर रह गई है। शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने बरसात से हुए नुकसान पर करोड़ों रुपए प्रदेश सरकार को भेज दिए हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार अभी तक बरसात से हुई त्रासदी की भरपाई के लिए केंद्र को कोष रही है। उन्होंने कहा कि आज आम जनता महंगाई, कांग्रेस की आपसी कलह, बेरोजगारी व जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है, जो आने वाले समय में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाएगी।
,,,,

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article