*राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा बने कैबिनेट मंत्री, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में दिलाई शपथ*


राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा बने कैबिनेट मंत्री, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में दिलाई शपथ

हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार: राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा ने मंत्री पद की शपथ ली , राजभवन में शपथ समारोह
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया.सुक्खू कैबिनेट में तीन पद खाली है। आज दो पदों को भर दिया गया.
बिलासपुर जिला के घुमारवीं से कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिला की जयसिंहपुर सीट से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र गोमा को आज कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई.
उधर जयसिंहपुर के विधायक यादवेंद्र गोमा के विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साह से भरपूर है. विधानसभा क्षेत्र के विकास में अब एक्सप्रेस गति से विकास कार्य होंगे ऐसा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का मानना है