Himachal

*Editorial*खिलाड़ी_सम्मान_के_पात्र_है_न_कि_शोषण_के*

1 Tct
Tct chief editor

21 जनवरी 2023- (#खिलाड़ी_सम्मान_के_पात्र_है_न_कि_शोषण_के)-

अखबारों मे छपी रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कुश्ती महासंघ के अधिकारियों पर महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण का आरोप है। गंभीर बात है कि यह आरोप भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण पर लग रहा है। इन आरोपों के चलते 30 से अधिक महिला और पुरुष पहलवान 18 जनवरी से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे है। प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक के सम्पादकीय के अनुसार बृजभूषण भाजपा के दबंग नेताओं मे गिने जाते है और उन पर हत्या, आगजनी तथा तोड़- फोड़ करने के आरोप लग चुके है। बृजभूषण केसरगंज से भाजपा सांसद भी है। दुर्भाग्य से अधिकांश खेल संघो पर राजनैतिक व्यक्तियों या दबंगो ने कब्जा कर रखा है। संयोग से बृजभूषण सांसद और दबंग दोनो है तो समस्या का अधिक गंभीर होना स्वभाविक है। महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोपो के समाचार अक्सर पढ़ने को मिलते रहते है। यह आरोप खेल संघो के पदाधिकारियों और कुछ कोचों पर अधिक लगते है।

अभी हाल ही मे एक खिलाडी ने हरियाणा के खेल मंत्री पर भी आरोप लगाए है। खैर पहलवानों की लड़ाई का नेतृत्व विश्व चैम्पियन और कामनवेल्थ गेम्स पदक विजेता एवं ओलिम्पियन विनेश फोगाट कर रही है। उनका कहना है कि उनको मारने की धमकी दी जा रही है। वह दावा कर रही है कि वह ऐसी महिला पहलवानों को जानती है जिनका यौन शोषण हुआ है। वह इनके नाम जांच और कार्यवाई के आश्वासन के बाद प्रधानमंत्री या गृहमंत्री को बताने के लिए तैयार है। मेरी समझ मे बृजभूषण की पृष्ठभूमी को देखते हुए प्रधानमंत्री या गृहमंत्री जी का सारे मामले मे हस्तक्षेप जरूरी है। बृजभूषण को तुरंत बर्खास्त कर जांच के आदेश दिए जाने चाहिए। मेरे विचार मे देश मे खेलों का संचालन और विकास के लिए जो खेल संघ है उनका पदाधिकारी बनने के लिए खेल मे कोई उपलब्धि प्राप्त होना जरूरी कर देना चाहिए। हिमाचल के नवनियुक्त खेल मंत्री विक्रमादित्य ने इसके लिए कानून बनाने की बात कही है लेकिन स्मरण रहे हरियाणा के आरोपित मंत्री प्रतिष्ठित खिलाड़ी रह चुके है। अब यही कहा जा सकता है कि काली भेडें कहीं भी पाई जा सकती है। इस उम्मीद के साथ कि महिला पहलवानों की शिकायत पर शीघ्र कार्यवाई होगी।

Mohinder Nath Sofat Ex.Minister HP Govt.

#आज_इतना_ही कल फिर नई कड़ी के साथ मिलते है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button