#Delhi High Court Upholds Centre’s Ban On Telegram Ahead On NEET-UG Exam:Tricity times morning news bulletin 19 June 2026

Tricity times morning news bulletin 19 June 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 19 जून, 2026 शुक्रवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है |ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पंचमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ |आज है शीतला षष्टी|
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Breaking… अल नीनो ने रोकी बरसात, मॉनसून हुआ कमजोर… खेती से लेकर कंस्ट्रक्शन तक पर असर, भारत में मॉनसून की शुरुआत बेहद कमजोर हुई है, अगर बारिश सामान्य से कम होती है तो इसका बहुत बड़ा असर फसलों और उद्योग पर पड़ना तय है, ऐसे में भारत के लिए आने वाले समय में संकट पैदा हो सकता है
*1* पेरिस में मोदी बोले- ये शहर इनोवेशन के लिए प्रेरणा, भारत-यूरोप के बीच फ्रांस पुल जैसा, एफिल टॉवर पर भी UPI काम करता है
*2* मोदी बोले- हमने 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकाले, पेरिस में कहा- आज फ्रांस में जितने घर, उससे ज्यादा हमने जरूरतमंदों को दिए
*3* मैक्रों ने हिंदी में कहा- भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे, मित्र नरेंद्र, आपका स्वागत करके बहुत खुशी हुई; PM मोदी पेरिस से दिल्ली रवाना
*4* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विज्ञान भवन में पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) के तहत लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे। इस योजना के माध्यम से पहली बार नौकरी पाने वाले 43.26 लाख युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री 2400 करोड़ रुपये की राशि उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे
*5* अमित शाह बोले- डिजिटल मार्केट प्लेस और अंतरराष्ट्रीय विस्तार से होगी सहकारी उत्पादों की पहचान
*6* अमित शाह ने गुरुवार को सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने, सहकारी संस्थाओं के माध्यम से जैविक (ऑर्गेनिक) उत्पादों को बढ़ावा देने और सहकारी उत्पादों के निर्यात का विस्तार करने के लिए तैयार राष्ट्रीय रोडमैप की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सहकारी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, डिजिटल सेवाओं और वैश्विक बाजारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है
*7* राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस उम्मीदवार की हार, भाजपा समर्थित उद्योगपति नाथवानी जीते, 12 राज्यों की 26 सीटों में से 19 NDA को
*8* देश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव सुधारों पर काम करने वाली संस्था एडीआर ने एक नया खुलासा किया है। संसद से महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद भी हालात नहीं बदले हैं। राजनीतिक दल महिलाओं को टिकट देने में अब भी भारी कंजूसी कर रहे हैं। साल 2024 के बाद से हुए चुनावों में केवल 10 फीसदी महिलाओं को ही उम्मीदवार बनाया गया है
*9* संसद से महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद भी 2024 से अब तक के चुनावों में दलों ने सिर्फ 10% टिकट महिलाओं को दिए। देश में 152 लोकसभा सीटें ऐसी थीं जहां एक भी महिला उम्मीदवार नहीं थी। यह स्थिति दिखाती है कि बिना कानूनी मजबूरी के राजनीतिक दल महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के लिए तैयार नहीं हैं
*10* राम मंदिर चंदा गबन मामला: गड़बड़ी प्रकरण के बीच श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट, चढ़ावे पर भी पड़ा असर
*11* श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दानराशि में गड़बड़ी के मामले की जांच के बीच अब मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और चढ़ावे में भी कमी दर्ज की जा रही है। मंदिर से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जहां पिछले कई महीनों से प्रतिमाह औसतन सात करोड़ रुपये के आसपास दान राशि प्राप्त हो रही थी, वहीं पिछले एक पखवाड़े में यह आंकड़ा घटकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये तक पहुंच गया है
*12* बागी सांसद बोले- ठाकरे गुट कांग्रेस में विलय चाहता है, इसलिए अलग हुए; स्पीकर को चिट्ठी सौंपी, शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होंगे
*13* पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल के बेटे के साथ 7.8 करोड़ की धोखाधड़ी; जालसाजों ने फेक वॉट्सएप अकाउंट बनाकर पैसे ट्रांसफर कराए
*14* दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा- पूरा टेलीग्राम क्यों बैन किया, सरकार का दावा- यह अपराधियों का पसंदीदा प्लेटफॉर्म, इसलिए NEET रीएग्जाम से पहले रोक लगाई
*15* ओडिशा में पहली से आठवीं की किताबों में 1678 गलतियां, वैज्ञानिक न्यूटन को बताया महान पायलट,कर्नाटक के हम्पी मंदिर को बताया कोणार्क सूर्य मंदिर
*16* कर्नाटक में डीके शिवकुमार ने BJP संग ही कर दिया खेल, करवाई क्रॉस वोटिंग; जीत लीं 5 सीटें
*17* यूक्रेन ने रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन अटैक किया, 1000 से ज्यादा ड्रोन, क्रूज मिसाइलें भी दागीं; जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा
*18* टाटा मोटर्स की गाड़ियां 1-जुलाई से महंगी होंगी, कॉमर्शियल वाहनों के दाम 2.5% तक बढ़ेंगे; इस साल कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी
*19* फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से करारी शिकस्त दी। लंबे समय तक संघर्षपूर्ण रहे इस मुकाबले में स्विस टीम ने अंतिम 20 मिनट में आक्रामक खेल दिखाते हुए चार गोल दागे और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।


