ताजा खबरें

*Tricity times morning news bulletin 02 April 2022 ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार*

Bksood chief editor tct

Tricity times morning news bulletin 02 April 2022
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार

संकलन :नवल किशोर शर्मा
प्रधान संवाददाता tct
आज 02 अप्रैल, 2022 शनिवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है |
चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत शुभकृत् 1944, चैत्र |आज है चंद्र दर्शन, वसंत ऋतू , चैत्र नवरात्री तथा गुड़ी पड़वा |

1) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज आयेंगे जिला ऊना के विभिन्न स्थानों में, वे अपने तयशुदा कार्यक्रम मे छिन्नमष्तिका धाम मे दर्शन तथा पूजन करेंगे इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी उनके साथ रहेंगे

2) आज प्रथम नवरात्रे मे माता शैलपुत्री कि पूजा के मौके पर हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों पर उमड़ी भारी भीड़, पुलिस ने किए हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

चैत नवरात्रि के पत्र प्रथम दिन आज मां शैलपुत्री का दिन है ।

मां शैलपुत्री के एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में कमल है। यह देवी वृषभ पर विराजमान हैं, जो पूरे हिमालय पर शासन करती हैं। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करने से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उनका पसंदीदा पुष्प गुड़हल का फूल माना जाता है, और रंग धूसर है।

माँ शैलपुत्री नवजात शिशु की स्थिति को संबोधित करती है, जो निर्दोष और शुद्ध है। देवी शैलपुत्री मूल रूप से महादेव की पत्नी पार्वती हैं। देवी पार्वती अपने पिछले जन्म में दक्ष प्रजापति की पुत्री सती थीं और उस जन्म में भी वह महादेव की पत्नी थीं। सती ने अपने पिता दक्ष के यज्ञ में महादेव का अपमान सहन करने में असमर्थ होकर योग अग्नि में खुद को भस्म कर दिया। इसके बाद उन्होंने हिम राजा हिमवान के घर में पार्वती के रूप में अवतार लिया। पर्वतराज हिमालय के घर कन्या के रूप में जन्म लेने के कारण उनका नाम शैलपुत्री पड़ा।🙏🌼🌺💐🌹🌷🌼🙏🙏🌺🌼🙏💐🌹🌷🌷

देश तथा अंतरराष्ट्रीय

1) परीक्षा पे चर्चा 2022: छात्रों से बोले पीएम मोदी- ऑनलाइन या ऑफलाइन पढ़ाई नहीं, मन का भटकना है समस्या
2) परीक्षा पे चर्चा: परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है, इसके अनुभवों को अपनी ताकत बनाएं: PM मोदी.
3) प्रधानमंत्री मोदी ने लड़कियों की शिक्षा पर दिया जोर, कहा- भारत की बेटियां हर जगह अपना नाम कर रहीं रोशन
4) एग्जाम, तनाव और मार्क्स को लेकर स्टूडेंट्स को मोदी सर ने दिया “गुरु मंत्र”परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है, इसके अनुभवों को अपनी ताकत बनाएं: PM मोदी.
5) उत्तराखंड:हरीश रावत की धमकी: सिफारिश रद्द नहीं की तो उपवास पर बैठूंगा, बोले-तीन साल से खाली पदों को समाप्त किया जाना महापाप
6) MSP पर सरकार का बयान, कहा- संयुक्त किसान मोर्चा से नाम मिलते ही समिति का गठन किया जाएगा
7) जयशंकर बोले- यूक्रेन विवाद का निकले बातचीत से समाधान, तो लावरोव ने की भारत के रवैये की प्रशंसा

यूक्रेन में तबाही की तस्वीरें

8) 1998 हो या 2022…. भारत झुकेगा नहीं, तब जूनियर डिप्‍लोमेट ने अमेरिका को झाड़ा था,अब जयशंकर ने भी किया खबरदार
9) महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘परीक्षा पर चर्चा’ पर सवाल उठाए हैं। साथ ही पार्टी ने पूछा है कि वे आम आदमी की परेशानियों पर बात कब करेंगे
10) मुंबई में आज से मास्क पहनने की भी पाबंदी नहीं रही. अब फेस मास्क नहीं पहनने पर पुलिस जुर्माना भी नहीं लगाएगी. दो अप्रैल से महाराष्ट्र में सभी Covid-19 restrictions हटा लिए जाएंगे
11) यूपीए किसी की जागीर नहीं, शरद पवार भीष्म पितामह, संजय राउत ने इशारों में कांग्रेस को सुना दिया?
12) वसुंधरा राजे सिंधिया को केंद्र सरकार में शामिल करने पर विचार कर रही है, जिससे राज्य में नए नेतृत्व की राह खुल सके। सूत्रों ने कहा कि हाल ही में राजे की दिल्ली यात्रा इसी को लेकर थी।
13) राजस्थान में 2023 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा करेगी बड़ा खेल, वसुंधरा राजे को केन्द्र में भेजने की तैयारी!
14) नीतीश के राज्यसभा जाने की अटकलों पर बिहार की सियासत गर्म, जदयू ने बताया अफवाह
15) शुक्रवार को देश भर में एलपीजी सिलेंडर के नये रेट जारी हो गये हैं. इस बार एलपीजी गैस सिलेंडर 250 रुपये महंगा हो गया है. हालांकि यह वृद्धि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई है
16) रूस-यूक्रेन युद्ध से अभी और बढ़ेगी महंगाई, आम आदमी को ढीली करनी पड़ेगी जेब
17) इमरान की कुर्सी जाना तय! विदेश मंत्री कुरैशी बोले- ‘समय आ गया, बड़ा फैसला ले देश की जनता’
18) सावधान! अप्रैल में तबाही मचाएगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, महाराष्ट्र में हीट वेव से पहली मौत, गर्मी बढ़ने की आशंका, प्रशासन की नागरिकों से धूप में न निकलने की अपील
19) शेयर बाजार सेंसेक्स में जोरदार उछाल, करीब 600 अंकों की बढ़त के साथ अभी कर रहा है कारोबार

Nk sharma tct reporter

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button