*बड़ोग के युवा उद्यमी रूप लाल ठाकुर का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ‘जीरो से हीरो’ तक का सफर बना प्रेरणा*


*बड़ोग के युवा उद्यमी रूप लाल ठाकुर का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ‘जीरो से हीरो’ तक का सफर बना प्रेरणा*

ट्राई सिटी टाइम्स
बड़ोग के युवा उद्यमी रूप लाल ठाकुर का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
‘जीरो से हीरो’ तक का सफर बना प्रेरणा, चंबाघाट में आज होगा अंतिम संस्कार
सोलन जिले के बड़ोग गांव निवासी युवा उद्यमी श्री रूप लाल ठाकुर के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। वे नंबरदार नेक राम जी के सुपुत्र थे और अपने मिलनसार स्वभाव तथा मेहनत के लिए जाने जाते थे।
परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज प्रातः 11:30 बजे चंबाघाट में किया जाएगा। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
श्री रूप लाल ठाकुर ने अपने प्रॉपर्टी व्यवसाय में शून्य से शुरुआत कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। कठिन परिश्रम, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी प्रेरणादायक कहानी रहा, जिसने अनेक युवाओं को आगे बढ़ने की राह दिखाई।
वे न केवल एक सफल व्यवसायी थे, बल्कि एक सरल, सहयोगी और समाजसेवी प्रवृत्ति के व्यक्ति भी थे। उनके असामयिक निधन से समाज ने एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व खो दिया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दें। ॐ शांति।
ट्राई सिटी टाइम्स की तरफ से उनके परिवार को हार्दिक संवेदनाएं ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें bksood



