#BJP Wins All 15 Municipal Corporations In Gujarat:Tricity times morning news bulletin 29 April 2026
#BJP Wins All 15 Municipal Corporations In Gujarat, AAP Surat Stronghold Falls


Tricity times morning news bulletin 29 April 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 29 अप्रैल, 2026 बुधवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है |बैशाख शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, बैशाख |आज है प्रदोष व्रत|
संकलन : नवल किशोर शर्मा
*1* काशी में मोदी बोले- माई-बहिन के हम प्रणाम करत हई, आपके आरक्षण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा, दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
*2* काशी में पीएम मोदी ने दी 6350 करोड़ की सौगात, बोले- मैं नारी शक्ति का आशीर्वाद लेने आया, दिलाकर रहूंगा आरक्षण का हक
*3* PM मोदी ने महिला आरक्षण के मामले पर सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, बनारस में कहा- ‘इनकी वजह से गिरा बिल’
*4* पीएम मोदी आज गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। यह देश के सबसे बड़े 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे है। इससे बनाने में करीब 36,230 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरता है, जिससे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों को एक ही निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ा गया है
*5* इंडिगो-एअर इंडिया ने कहा- फ्लाइट्स बंद होने की कगार पर, फ्यूल महंगा होने से ऑपरेशन मुश्किल, एक्साइज ड्यूटी और वैट घटाए सरकार, महंगे फ्यूल से संकट के बीच एयरलाइन इंडस्ट्री ने लिखी चिट्ठी, सरकार से मांगी मदद
*6* आतंकवाद पर दोहरा रवैया नहीं चलेगा, SCO की बैठक में चीन के सामने ही पाक को झाड़ने लगे राजनाथ सिंह
*7* बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर आज वोटिंग, 2021 में TMC ने 123 सीटें जीती थीं; भवानीपुर में ममता और सुवेंदु में मुकाबला
*8* भारत-रूस मिलकर यूरिया फैक्ट्री लगाएंगे, अभी जरूरत का 71% यूरिया मिडिल-ईस्ट से आता है; अगले 2 साल में उत्पादन शुरू होगा
*9* गुजरात निकाय चुनाव: 9200+ सीटों के नतीजे घोषित, सभी नगर निगमों पर BJP का कब्जा; कांग्रेस ने जीतीं 1740 सीटें
*10* चिंताजनक: हर साल पिघल रही 1,390 करोड़ टन बर्फ, जल सुरक्षा पर संकट; तेजी से खाली हो रहे एशिया के हिम जल भंडार
*11* ईरान ढहने वाला नहीं, हम एक मजबूत देश’: मोजतबा के प्रतिनिधि ने UN पर उठाए सवाल, बताया अमेरिकी हमलों का असली सच
*12* ट्रंप के गले की फांस बना ईरान युद्ध… लगातार घट रही लोकप्रियता, बाइडेन को बेहतर बता रहे अमेरिकी
*13* पंजाब IPL 2026 में पहला मैच हारी, राजस्थान ने 6 विकेट से हराया, जायसवाल-फरेरा की फिफ्टी, सूर्यवंशी ने 16 बॉल पर 43 रन बनाए
*14* जोमैटो का मुनाफा 346% बढ़कर ₹174 करोड़ रहा, चौथी तिमाही में रेवेन्यू भी 196% बढ़ा, कंपनी का शेयर एक साल में 14% चढ़ा
*15* तपती गर्मी के बीच राहत: दिल्ली-NCR में रात से चल रही तेज हवा और बूंदाबांदी, 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट




