#Suvendu:Tricity times morning news bulletin 09 May 2026
: #BJP leader Suvendu Adhikari on Saturday took oath as the chief minister of West Bengal.


Tricity times morning news bulletin 09 May 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 09 मई, 2026 शनिवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है |ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष सप्तमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, बैशाख |आज है कालाष्टमी
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
ममता युग का अंत, सुवेंदु राज शुरू: कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आज भव्य शपथ समारोह, प्रधानमंत्री मोदी भी हैं मौजूद
*1* सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के CM, अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक; रूपा गांगुली समेत 2 डिप्टी CM बनेंगे
*2* विजय ने लगातार तीसरे दिन सरकार बनाने का दावा किया, राज्यपाल को 118 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा, सरकार बनाने की मंजूरी; आज शपथ संभव
*3* तेल आयात पर घटेगा खर्च : बायोफ्यूल और ईथेनॉल पर बड़ा दांव, नितिन गडकरी ने बताया भविष्य का रोडमैप
*4* गडकरी ने कहा कि भारतीय किसानों के पास मौजूद कृषि अवशेष और बायोमास भविष्य की बड़ी ताकत बन सकते हैं। उन्होंने सड़कों के निर्माण में “बायोबिटुमेन” के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की बात कही। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा
*5* ईथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देते हुए गडकरी ने बताया कि वह खुद 100 प्रतिशत ईथेनॉल से चलने वाली टोयोटा कार का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बजाज, टीवीएस और होंडा जैसी बड़ी दोपहिया वाहन कंपनियां जल्द ही ऐसे फ्लेक्स-इंजन वाहन लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जो ज्यादा ईथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन पर चल सकेंगे
*6* भविष्य के युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं जीते जाएंगे’: सेना से बोले राजनाथ सिंह- दुश्मन को दें सरप्राइज
*7* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जयपुर में सैन्य कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की सराहना की और सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा।
*8* पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान शुक्रवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
*9* अमित शाह ने कहा, ”कई साल से कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं जीतती है। उन्हें मालूम चल गया है कि चुनाव जीतना असंभव है तो इसकी प्रक्रिया को ही बदनाम करने में जुटे हैं। इसलिए कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी ने अपनी हार को छिपाने के लिए कभी ईवीएम, कभी मतदाता सूची, कभी एसआईआर, कभी वोट चोरी जैसे कीचड़ उछालने की कोशिश की है।
*10* कठिन दौर में साझेदारी ही प्रगति का रास्ता’, सूरीनाम में जयशंकर का वैश्विक संदर्भ में भारत की भूमिका पर जोर
*11* महाराष्ट्र सरकार सोशल मीडिया पर बिना सबूत बदनामी फैलाने और फेक पोस्ट के बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर हो गई है। सरकार ने इस मुद्दे की कानूनी समीक्षा के लिए पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। जो सोशल मीडिया के जरिए लगाए जाने वाले झूठे आरोपों, फर्जी पोस्ट और छवि खराब करने वाली गतिविधियों पर मौजूदा कानूनों का अध्ययन करेगी।
*12* साबुन-बिस्किट से लेकर तेल तक सब महंगा होगा, डाबर, HUL सहित FMCG कंपनियां दाम बढ़ाएंगी; पैकेजिंग और कच्चे माल की लागत बढ़ी
*13* UAE का दावा- ईरान ने मिसाइल और ड्रोन दागे, हवा में मार गिराया, 3 घायल; अमेरिका ने फिर ईरान पर बमबारी की
*14* भारत-PAK संघर्ष में चीन का कबूलनामा: नापाक साजिशों में दिया था साथ; बीजिंग ने ऑन-साइट सैन्य सपोर्ट की मानी बात
*15* SBI का मुनाफा 5.5% बढ़कर ₹19,684 करोड़, चौथी तिमाही में टोटल इनकम ₹1.40 लाख करोड़ रही, बैंक निवेशकों को ₹17.35 प्रति शेयर डिविडेंड देगा
*16* IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराया; फिन एलन का छक्के से शतक
*17* उत्तर में भीषण गर्मी, पूर्वोत्तर और दक्षिण में बारिश का कहर; पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज




