HimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ DharamshalaMorning newsताजा खबरेंदेश

#Workfromhome Modi urges:Tricity times morning news bulletin 11 May 2026

Prime Minister Narendra Modi has appealed to Indians to revive working from home, buy less gold and limit foreign travel to deal with a surge in global energy ​prices because of the continuing crisis in the Middle East.

Tct

Tricity times morning news bulletin 11 May 2026

Tct ,bksood, chief editor

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 11 मई, 2026 सोमवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है |ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, बैशाख

संकलन : नवल किशोर शर्मा

*1* PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें, भारत में तेल के कुएं नहीं; आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें

*2* पीएम आज सोमनाथ मंदिर जाएंगे, भगवान का अभिषेक करेंगे, फिर ध्वज पूजा और आरती; जनसभा और रोडशो भी करेंगे

*3* सोमनाथ अमृतपर्व: पहली बार शिखर पर 11 पवित्र तीर्थों के जल से होगा कुंभाभिषेक; आयोजन के साक्षी बनेंगे PM मोदी

*4* सरकारी खजाने से सोमनाथ मंदिर बनवाने के खिलाफ थे गांधी, नेहरू उद्घाटन में क्यों नहीं गए; आज 75 साल पूरे होने पर मोदी जाएंगे

*5* ‘नमक से सेमीकंडक्टर तक पहुंचा राज्य’, बंगाल के बाद मिशन गुजरात पर पीएम मोदी; गिनाईं विकास की उपलब्धियां

*6* बाढ़ और लू से निपटने की तैयारियों की समीक्षा: अमित शाह बोले- हर राज्य में प्रबंधन टीमें बनाएं, न हो कोई नुकसान

*7* जनता पर महंगाई की मार: जेब पर भारी पड़ेगा एफएमसीजी संकट, साबुन-बिस्कुट और राशन के दाम बढ़ने के आसार

*8* केरलम सीएम का ऐलान जल्द, वेणुगोपाल राहुल की पसंद, कांग्रेस नेता बोले- हमारे यहां मोदी-शाह सारे फैसले लें, ऐसा सिस्टम नहीं

*9* विजय की शपथ में राष्ट्रगान–वंदेमातरम पर विवाद, DMK बोली- पहले तमिल गीत बजाने की परंपरा, इसे तीसरे नंबर पर धकेला; लेफ्ट–VCK का भी विरोध

*10* तेल-कंपनियों को हर दिन ₹1,700 करोड़ का नुकसान, 10-हफ्ते में ₹1 लाख करोड़ का घाटा, वजह- वैश्विक तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए

*11* IPL- मुंबई आखिरी बॉल पर हारी, प्लेऑफ रेस से बाहर, बेंगलुरु 2 विकेट से जीती; क्रुणाल ने 73 रन बनाए, भुवनेश्वर को 4 विकेट

*12* MP-राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, बाड़मेर समेत 3 शहरों में पारा 46°C पार; UP में 2 दिन में 5°C बढ़ा तापमान

*13* इस हफ्ते ईरान-अमेरिका तनाव पर होगी निवेशकों की नजर, चौथी तिमाही के नतीजों समेत 5 फैक्टर्स तय करेंगे चाल; निफ्टी के लिए 24,500 पर रेजिस्टेंस

*14* पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत और निकटवर्ती राज्यों के मैदानी क्षेत्रों में सोमवार से मौसम का मिजाज फिर बदलने जा रहा है। इन क्षेत्रों में पहाड़ियों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। गुजरात और राजस्थान समेत कुछ राज्यों में लू भी चल सकती है और जम्मू-कश्मीर में पारा अधिक बना रह सकता है।

*15* रिपोर्ट- ईरान ने समुद्र में 3,000 बैरल तेल बहाया, ऑयल स्टोर की जगह कम पड़ी, होर्मुज संकट और अमेरिकी प्रतिबंधों का साइड इफेक्ट

*16* अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान ने युद्धविराम को लेकर अमेरिका के नए प्रस्ताव का जवाब पाकिस्तान के माध्यम से भेज दिया है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे तुरंत खारिज करते हुए ‘पूरी तरह अस्वीकार्य’ बताया। हालांकि ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि प्रस्ताव में ऐसी कौन-सी बातें थीं जिन्हें अमेरिका मानने को तैयार नहीं है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button