Uncategorized

#Trump:Tricity times morning news bulletin 05 July 2026

Thought People Hated Him': Trump On Iranians Crying At Khamenei's Funeral

Tct

Tricity times morning news bulletin 05 July 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 05 जुलाई, 2026 रविवार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है |आषाढ़ कृष्ण पक्ष पंचमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ
आज राहु काल का समय 05:32 PM – 07:12 PM है जो सभी राशियों पर एक समान प्रभावी है अतः किसी भी कार्य को शुरू करने, किसी भी यात्रा को शुरू करने को लेकर अपनी कार्य योजना उसी हिसाब से बनाएं | आज चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा

संकलन : नवल किशोर शर्मा

*1* राजस्थान-मोदी ने देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी का उद्घाटन किया, पीएम बोले- शिलान्यास करके हम प्रोजेक्ट छोड़ते नहीं, उसे पूरा करते हैं,पचपदरा में पीएम मोदी बोले- मैं राजस्थान का ऋणी हूं; टैंकर्स को दिखाई हरी झंडी

*2* पीएम नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट को दी बड़ी सौगात, 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, बालोतरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन

*3* PM बोले-भारत 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा-संकट से उबरा, 2 हजार तक पहुंच सकती थी घरेलू सिलेंडर की कीमत, सप्लाई में कमी नहीं आने दी

*4* पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध के संकटों पर भारत की इच्छा शक्ति भारी पड़ी है। भारत ने प्रभावी रणनीति बनाई। भारत की डिप्लोमेटिक पावर का सकारात्मक उपयोग किया गया। तब भारत संकट से उभर पाया है। जब महाशक्तियां अफवाहें फैलाने में व्यस्त थीं, तब भारत ने नीतिगत स्तर पर कदम उठाए। जो प्रयास किए गए वो अभूतपूर्व हैं, इसे इतिहास में लिखा जाएगा

*5* पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात और राजस्थान ने पानी की समस्याओं को लेकर काम किया है। जब वसुंधरा राजे राजस्थान की सीएम थीं, तब वे गुजरात के सीएम थे। दोनों ने मिलकर जलसंकट को समझा और मिलकर काम किया। गुजरात ने नर्मदा का पानी राजस्थान को दिया था।

*6* इसी तरह हरियाणा और राजस्थान ने समझौता किया है। दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार हैं, तो इस तरह से भाजपा की सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। आने वाले दिनों में राजस्थान का जल संकट दूर होगा।

*7* पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी बोले ने कहा कि कांग्रेस ने रिफाइनरी के काम में देरी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में जरूरी कामों के लिए भी मंजूरी नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ हरमोज के बंद होने के बावजूद भी देश में एक भी पेट्रोल पंप ड्राई नहीं हुआ।

*8* राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में स्थापित देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी भारत के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र की ऐतिहासिक परियोजना है। यह रिफाइनरी न केवल ईंधन उत्पादन क्षमता बढ़ाएगी, बल्कि निवेश, रोजगार, औद्योगिक विकास और ऊर्जा सुरक्षा को भी नई मजबूती देगी

*9* यह रिफाइनरी लगभग 4,400 एकड़ क्षेत्र में फैली है और इसका परिसर करीब 32 किलोमीटर की दूरी तक फैला है।इसकी वार्षिक कच्चा तेल प्रोसेसिंग क्षमता 90 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष है।

*10* आतंकवाद पर भारत का बड़ा प्रहार: गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में बैठे 23 आतंकियों को घोषित किया आतंकवादी

*11* Telegram की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने पाइरेटेड फिल्में हटाने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

*12* कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि इंडिया ब्लॉक ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपात, वोट और सीटों की चोरी के आरोप लगाए। इसके साथ ही दावा किया कि चुनावी प्रणाली पर जनता का भरोसा कमजोर हुआ है।

*13* राममंदिर चोरी- गोपाल राव को फ्लाइट में देखकर भड़के लोग, ‘चढ़ावा चोर’ के नारे लगाए; ट्रस्ट ने 6 जुलाई की बैठक का एजेंडा जारी किया

*14* राम मंदिर चढ़ावा चोरी में कस्टडी रिमांड में लिए गए आरोपी अविनाश शुक्ला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सभी आरोपी मिलकर हर बार लाखों रुपये पार करते थे। ये सिलसिला लंबे समय से चल रहा था। एक साल पहले उसने नौकरी जॉइन की तब से वह भी इसमें शामिल हो गया था। सूत्रों ने बताया कि अविनाश का कहना था कि जो भी रकम सभी लोग मिलकर पार करते थे, वह बराबर हिस्सों में बांटी जाती थी।

*15* अयोध्या राम मंदिर विवाद के बाद वाराणसी में उठी जांच की मांग, वकीलों ने काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

*16* ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

*17* महाराष्ट्र के भिवंडी में 3 फीट पानी भरा, दुकानें बंद, गुजरात में बाढ़, 19 लोगों का रेस्क्यू; उज्जैन में युवक बहा, जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड, रोड बंद

*18* ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की छुट्टी दी’, खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का तंज!

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button