Tricity times morning news bulletin 03 September 2026
Raghav Chadha claims name ‘shifted’ in Punjab draft electoral rolls, AAP denies hand The AAP government distanced itself from the deletion, saying the SIR is conducted by the Election Commission (EC) and that the state government has “no role”.


Tricity times morning news bulletin 03 September 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 03 सितम्बर, 2026 गुरुवार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है |भाद्रपद कृष्ण पक्ष सप्तमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, श्रावण |
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* पीएम मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने शहरीकरण, बढ़ती आबादी और भविष्य में पानी की जरूरतों से निपटने के लिए शहरी स्थानीय निकायों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसे जन-भागीदारी के जरिए एक बड़ा अभियान बनाना होगा।
*2* प्रधानमंत्री ने देश में पानी बचाने वाली आधुनिक तकनीकों को बड़े पैमाने पर अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि भारतीय निर्माताओं और हितधारकों को वैश्विक स्तर के बेहतरीन तरीकों से रूबरू कराने के लिए विशेष प्रदर्शनियां और कार्यशालाएं आयोजित की जानी चाहिए। इससे स्थानीय स्तर पर पानी बचाने के कुशल और सस्ते समाधान विकसित करने और उन्हें पूरे देश में लागू करने में मदद मिलेगी।
*3* GDP विवाद पर पीयूष गोयल बोले- आलोचना करने वाले बेरोजगार, लोगों को गुमराह कर रहे; पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने सवाल उठाए थे
*4* कुछ बेरोजगार लोग खुद को इकोनॉमिस्ट कहते हैं, इनके झांसे में मत आओ; GDP विवाद पर पीयूष गोयल
*5* पीयूष गोयल ने विपक्षी दलों और पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के दावों पर कड़ा पलटवार करते हुए उन्हें देश को गुमराह करने वाला बताया है। गोयल ने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था ‘रेगिस्तान में नखलिस्तान’ की तरह चमक रही है और यह दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बनी हुई है। उन्होंने आलोचकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे पुराने और नए आधार वर्ष के आंकड़ों की गलत तुलना कर रहे हैं।
*6* भारत की जीडीपी वृद्धि के आंकड़ों पर सवाल उठाने को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्षी पार्टी से पूछा कि क्या वह ‘गहरे नशे की हालत’ में है या फिर ‘भारत की तरक्की से इतनी अंधी नफरत’ करती है कि उसका जमीनी हकीकत से नाता ही टूट गया है।
*7* विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे। जयशंकर की यूक्रेन यात्रा इसलिए अहम है क्योंकि यह कीव और मॉस्को के बीच बढ़ते तनाव के दौरान हो रही है।
*8* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जिला स्तर के नेताओं से कहा कि वे पार्टी की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहें और लोगों को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करें। गांधी ने ये बाते नासिक में जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा
*9* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक दौरे के दौरान जनजातीय छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इसमें वे छात्र भी शामिल थे, जो अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं है। यह भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यवस्था की ओर से वंचित समुदायों के छात्रों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
*10* केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हैं। छह-सात सितंबर की तारीख पर नजर है। कई मंत्रियों के विभाग बदल सकते हैं। 70 पार नेताओं की जिम्मेदारी घट सकती है। सहयोगी दलों को भी जगह मिलने की अटकलें हैं। क्या पीएम नरेंद्र मोदी की टीम में बड़े बदलाव होंगे?
*11* राममंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी कमान के लीडर थे; चंपत राय की जगह गोविंद देव गिरि महासचिव
*12* ‘बनाएंगे अपनी टीम, जीतेंगे लोगों का भरोसा’; राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा ने गिनाईं प्राथमिकताएं
*13* दुनिया देख रही भारतीय वायुसेना की ताकत! स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम ‘खगंतक-243’ का सफल टेस्ट
*14* सुप्रिया सुले बुधवार को मुंबई में केंद्र सरकार द्वारा जीडीपी के 7.8 ग्रोथ पर होने के बाद दावों के बीच कहा कि यह मुश्किल समय है। लोगों पर टैक्स लगाया जा रहा है। खाने की महंगाई आसमान छू रही है। इस देश में अब कोई खाना कैसे खरीदेगा? दूध, गेहूं, चावल, चीनी की कीमतें, आम आदमी, जो मेहनती है, इस देश में कैसे जिएगा। जीडीपी की ग्रोथ रेट का जिक्र करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि ये नंबर्स बहुत चिंताजनक लगते हैं क्योंकि एक्सपर्ट्स को ऐसा नहीं लगता।
*15* परिवार में 200 साल बाद बेटी जन्मी, रथ में लाए, ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया, महाराष्ट्र के बीड़ का मामला
*16* जयपुर- CJP की मांग के बाद सरकारी-स्कूल पर चला बुलडोजर, 18 लाख से बनेगी नई बिल्डिंग; 12 दिन पहले ग्रामीणों ने सीजेपी प्रवक्ता को पीटकर भगाया था
*17* केरल एयरपोर्ट पर 1 करोड़ का सोना जब्त, 8 महीने के बच्चे के डायपर में भी छिपा रखा था आधा किलो गोल्ड
*18* एमपी के रीवा में बड़ा हादसा: सीधी मार्ग पर बस-बल्कर में भिड़ंत, 12 लोगों की मौत की खबर; 20 से ज्यादा लोग घायल
*19* पाकिस्तान में 100 साल पुराना हिंदू मंदिर तोड़ा, भारत का फूटा गुस्सा; कहा-‘ये खौफनाक विफलता है’
*20* इजराइल बोला- अमेरिका तैयार हुआ तो गाजा खाली करा देंगे, रक्षा मंत्री ने कहा- हमास हथियार नहीं छोड़ रहा, लोगों को हटाकर ही समस्या सुलझेगी
*21* ट्रम्प बोले- होर्मुज का नाम बदलकर ‘ट्रम्प स्ट्रेट’ कर दें, इससे यह अमेरिका की तरह ‘हॉट’ हो जाएगा
*22* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान के साथ जारी युद्ध अब ‘बहुत ज्यादा लंबा’ चलेगा। यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। ईरान पर अमेरिका के नए हमलों के कुछ दिन बाद ट्रंप का यह बयान आया है। दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।
*23* विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs हॉन्गकॉन्ग, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार भिड़ंत; टीम इंडिया जीती तो सेमीफाइनल में पहुंचे जाएगी
24) इलेक्ट्रॉनिक निर्माता विश्व प्रसिद्ध कम्पनी फिलिप्स Philips ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 5,700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है तथा फोन में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा !
Philips S7221 5G की कीमत
Philips S7221 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,499 रुपए है। वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,499 रुपए में आता है। यह फोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे ब्लैक, ब्लू और ग्रे रंग में खरीदा जा सकता है।



