#PMModi:Tricity times morning news bulletin 09 September 2026
PM Modi chairs in-person Union Cabinet meeting today after more than a year

Tricity times morning news bulletin 09 September 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 09 सितम्बर, 2026 बुधवार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है |भाद्रपद कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, श्रावण |आज है मास शिवरात्रि|
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* वडोदरा: ‘कुछ लोग भारत के विकास से कभी खुश नहीं हो सकते’, पीएम मोदी ने कांग्रेस को फिर बताया नाराज फूफा
*2* पीएम बोले- रेल कॉरिडोर देखकर फूफाजी नाराज हो जाएंगे, पुरानी सरकार 10 साल में 50 हजार टॉयलेट नहीं बना सकती थी, हम चिप से शिप तक बना रहे
*3* चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा’: वडोदरा में जेन-जी से बोले पीएम मोदी, विपक्ष को बताया नाराज फूफा
*4* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के वडोदरा पहुंचे। यहां वह नमो फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर वहां मौजूद युवाओं ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 35000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया
*5* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर (वडोदरा) और टांडा रोड (धार) के बीच नई मेमू (MEMU) यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
*6* पिछले 12 वर्षों में देश की कार्य संस्कृति में कितना बड़ा बदलाव आया है। इस डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की परिकल्पना सबसे पहले 2004 में की गई थी… इस परियोजना को पूरा करने के लिए 2006 में एक विशेष कंपनी का गठन किया गया था। लेकिन 2014 तक फाइलें सिर्फ इधर से उधर होती रहीं; वे एक टेबल से दूसरी टेबल तक ही पहुंचती रहीं। और विडंबना देखिए इन फाइलों को भी डेडिकेटेड कॉरिडोर का लाभ नहीं मिला
*7* जो मालगाड़ी पहले 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में 6.5 घंटे लेती थी, अब वही दूरी आधे से भी कम समय में तय कर सकती है। ट्रक से जिस सफर में आमतौर पर 30 घंटे लगते हैं, वही दूरी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर महज 10 से 12 घंटे में पूरी हो जाती है। नतीजतन, इस कॉरिडोर पर मालगाड़ियों के संचालन से ट्रकों और ट्रेनों, दोनों के ईंधन की बचत होती है, माल ढुलाई की लागत कम होती है, समय बचता है और पर्यावरण को भी फायदा होता है
*8* मोदी ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 10 साल के दौरान रेलवे में 50 हजार नए आधुनिक कोच जोड़े। इतना ही नहीं हमने मालगाड़ी में 2.50 लाख से ज्यादा वैगन जोड़ा है। हाल ही में जेएनपीटी (मुंबई) से वडोदरा के बीच डबल-स्टैक कंटेनर मालगाड़ी चलाई गई। यानी ट्रेन में एक कंटेनर के ऊपर दूसरा कंटेनर रखा गया था। इस एक यात्रा में मुंबई से वडोदरा तक जितना माल पहुंचाया गया, वह 250 से अधिक ट्रकों के बराबर था।
*9* राहुल गांधी ने दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की मौत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चोंगथम विक्रम सिंह मणिपुर के एक प्रसिद्ध संगीतकार, अपने घर के बाहर कुछ लोगों से शोर कम करने के लिए कहने नीचे गए थे। उन्हें इसके लिए पीट-पीटकर मार डाला गया। एक पिता की अपने ही घर के बाहर, अपने ही देश की राजधानी में हत्या कर दी गई। ऐसी कई घटनाओं के बाद आज दिल्ली में रहने वाला हर पूर्वोत्तर परिवार एक ही सवाल पूछ रहा है कि क्या हम यहां सुरक्षित हैं
*10* राहुल गांधी ने कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ बढ़ती अराजकता को रोकने के लिए शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रहे हैं? मामले की तेजी से जांच होनी चाहिए और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। विक्रम जी के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। राहुल गांधी ने यह बात मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कही।
*11* महाराष्ट्र: पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, 2019 का समन रद्द करने से इनकार,नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी की एक टिप्पणी से जुड़ा है। राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘कमांडर-इन-थीफ’ यानी ‘चोरों का सरदार’ कहा था।
*12* बंगाल भाजपा अध्यक्ष बोले- हमारा खाना बाहरी तय नहीं करेगा, यहां मां काली को मांस चढ़ता है; धीरेंद्र शास्त्री ने नॉनवेज छोड़ने को कहा था
*13* सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार की एक सरकारी योजना के तहत स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों की नई नियुक्ति या शामिल करने से रोक दिया है। याचिका में योजना को संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन बताते हुए चुनौती दी गई थी।
*14* राम मंदिर चंदा चोरी: बदली सारी व्यवस्था, गणनास्थल से बैंक तक कैमरों का पहरा; नकदी का हिसाब अब पूरी तरह डिजिटल
*15* तेलंगाना विधानसभा परिसर में मंगलवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू अचानक बेहोश हो गए। मंत्री वकिति श्रीहरि ने तुरंत उन्हें सीपीआर दिया। यह घटना विधानसभा सत्र के दौरान हुई, जब राजनीतिक विवाद भी जारी था,बाद में, चिकित्सा कर्मियों की मदद से राजू को आगे के इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। यह घटना विधानसभा सत्र के दौरान घटी
*16* तेलंगाना विधानसभा में रो पड़े स्पीकर, BRS नेता ने मां को अपशब्द कहे थे, गिरफ्तार; CM रेवंत बोले- यह 4 करोड़ लोगों का अपमान
*17* सैटेलाइट तस्वीरों में देश से 90% बादल गायब, बिहार के 13 जिलों में बाढ़, 27 लाख लोग प्रभावित; महाराष्ट्र के अंबोली में चेरापूंजी से ज्यादा बारिश
*18* आज भी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर कर रहे हैं कारोबार



