Tricity times afternoon news bulletin 05 September 2026

Tricity times afternoon news bulletin 05 September 2026
ट्राई सिटी टाइम्स अपराह्न समाचार
आज 05 सितम्बर, 2026 शनिवार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है |भाद्रपद कृष्ण पक्ष नवमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, श्रावण |आज है गोगा नवमी
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* देशभर में जन्माष्टमी का पर्व बेहद हर्षोल्लास से मनाए जाने के समाचार अभी तक मिल रहे हैं ! मथुरा-द्वारका में भगवान श्रीकृष्ण प्रकट हुए, सोने की कामधेनु से अभिषेक; राजस्थान के नाथद्वारा में 21 तोपों की सलामी
*2* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए 48 शिक्षकों को शिक्षक पुरस्कार दिए । इन शिक्षकों को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की सूची जारी करती है।
*3* उपराष्ट्रपति, सीपी राधाकृष्णन शनिवार को चेन्नई, तमिलनाडु के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अपने दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति गिंडी ने चेन्नई में वाल्वुलर और संरचनात्मक हृदय रोगों के उपचार को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित राष्ट्रीय शैक्षणिक बैठक इंडिया वाल्व्स 2026 में भाग लिया और इंडिया वाल्व रजिस्ट्री का शुभारंभ किया
*4* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 सितंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम काॅलेज ऑफ काॅमर्स (SRCC) जा सकते हैं। कॉलेज के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो सकते हैं।
*5* भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers’ Day) मनाया जाता है। यह दिन देश के महान दार्शनिक, शिक्षक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने 1962 से 1967 तक देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने के लिए उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई
*6* जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला… जस्टिस भुइयां ने जताई चिंता, बोले- पुलिस का संयम खत्म होता दिख रहा
*7* आज नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होंगे 48 शिक्षक, यूपी से 3, MP-राजस्थान, बिहार से दो-दो… 700 वीडियो से मैथ्स सिखाने वाले महाराष्ट्र के टीचर भी शामिल
*8* जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में एक आतंकी ढेर, कल से चल रहा सेना का ऑपरेशन अशदार; दूसरे आतंकी की तलाश जारी; एक AK राइफल भी मिली
*9* हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद, BJP नेताओं के खिलाफ बेंगलुरु में FIR, उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मैदान में हवन-पूजन किया था
*10* दुनियाभर में खाने-पीने की चीजें 2022 के बाद सबसे महंगी, अगस्त में शक्कर 11.9% और अनाज के दाम 2.2% बढ़े, युद्ध और खराब मौसम से बिगड़े हालात
*11* केरल में दर्दनाक हादसा: त्रिशूर में खड़े ट्रक से टकराई कार, तमिलनाडु के 8 छात्रों की मौत
*12* अमेरिकी राजदूत बोले- भारत-अमेरिका रिश्तों से दूसरे देश जलते हैं, PM मोदी उन नेताओं में सबसे ऊपर, जिनसे ट्रम्प मिलना चाहते हैं
*13* ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की धमकी दी, कहा- ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, खुफिया निगरानी जारी
*14* दिल्ली में भारी बारिश, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भरा,उड़ानें प्रभावित, जबलपुर में होमगार्ड्स की मोटरबोट डूबी; यूपी के 23 जिलों में बाढ़, 16 हजार का रेस्क्यू
*15* विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान, इंडिया अब तक 14 टी-20 हरा चुकी; हरमनप्रीत 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी


