*प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता के बीच पूरी तरह से अपना भरोसा खो चुकी है*


*प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता के बीच पूरी तरह से अपना भरोसा खो चुकी है*

पालमपुर 1 मार्च : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय राज्य पेंशनर संघ के वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता के बीच पूरी तरह से अपना भरोसा खो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सभा चुनाव में हार के बाद सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की बहुमत की सरकार होने के बावजूद कांग्रेस को राज्य सभा चुनाव हार मिलना जनता ही नहीं सरकार के मंत्रियों विधायकों का भी स्प्ष्ट सन्देश है। शर्मा ने कहा कि हर्ष महाजन को राज्य सभा चुनाव में जीत मिलना प्रदेश के राजनैतिक इतिहास की सबसे बड़ी घटना है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की 14 माह के कार्यकाल की कार्यशैली खराब ही नहीं बहुत ही निराशाजनक भी रही है। प्रदेश की जनता ने 14 महीने में प्रदेश में जो कुछ खोया है, इससे प्रदेश 10 साल पीछे चला गया है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में इससे पहले कभी ऐसा घटनाक्रम नहीं हुआ की 14 माह की सरकार इस तरह से जनमानस ही नही अपने विधायकों की कसौटी पर खरा न उतर पाई हो । शर्मा ने कहा कि झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार महज 14 महीनों में ही जनता ही नहीं अपने विद्जायकों का भी भरोसा खो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है। हिमाचल की जनता की जनभावनाएँ राज्यसभा के चुनाव में दिखाई दे रही है। शर्मा ने कहा कि कोई भी सरकार जब विधायकों की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पाती तो स्वाभाविक रूप से जनता अपने विधायक को माफ नहीं करती। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को नही सत्ता में रहने का कोई अधिकार नही है। शर्मा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित ही नहीं पक्की हो चुकी है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल भारत के बल्कि दुनिया सबसे लोकप्रिय और महान नेता के रूप में उभरकर दुनिया के सामने आए हैं । शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भाजपा जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निंरतर जमीनी स्तर पर कार्य में जुटी है व चारों सीटें भाजपा की पक्की हो चुकी हैं। शर्मा ने कहा कि नरेंन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे यह इतिहास भाजपा रचेगी।
