Morning newsताजा खबरेंदेश

*Tricity times morning news bulletin 11 April 2024*

1 Tct

Tricity times morning news bulletin 11 April 2024

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 11 अप्रैल, 2024 गुरुवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है |चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत क्रोधी 1946, चैत्र |आज है मत्स्य जयंती and गौरी पूजा (गणगौर पूजा)

संकलन : नवल किशोर शर्मा

1. रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुख ‘वाइस एडमिरल मार्क हैमंड’ भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

2. हाल ही में जर्मनी ने ‘कैनाबिस’ के उपयोग को वैध किया है।

3. ‘संतोष कुमार झा’ ने कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नए सीएमडी के रूप में पदभार संभाला हैं।

4. टाटा इंटरनेशनल ने ‘राजीव सिंघल’ को नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

5. हाल ही में तमिलनाडु की ‘कोडाइकनाल सौर वेधशाला’ की 125वीं वर्षगांठ मनाई गई है।

6. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘डॉ. मनमोहन सिंह’ राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए हैं।

7. ‘संजय नायर’ ‘एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया’ (ASSOCHAM) के नए अध्यक्ष बने हैं।

8. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘रवि कोटा’ ने असम के मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला है।

9. हाल ही में जापान ने भारतीय पर्यटकों के लिए e Visa प्रणाली शुरू की है।

10. संयुक्त राज्य अमेरिका और ‘ब्रिटेन’ ने AI सुरक्षा परीक्षण पर समझौता किया है।

11. ‘कपिल भाटिया’ को होटल इन्वेस्टमेंट कॉन्फ्रेंस-साउथ एशिया (HICSA) 2024 में प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

12. ‘एस्ट्रिड शोमेकर’ को जैव विविधता पर कन्वेंशन के कार्यकारी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

13. EIU की रिपोर्ट के अनुसार ‘सिंगापुर’ व्यापार करने के लिए दुनिया की सबसे अच्छी जगह है।

14. तटीय सुरक्षा अभ्यास ‘सागर कवच’ लक्षद्वीप द्वीप समूह में आयोजित किया जाएगा।

15. अदाणी ग्रीन 10,000 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी को पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी है।

16. बिजनेस एनवायरमेंट रैंकिंग 2024 में ‘भारत’ को 51वीं रैंक मिली है।

17. आरपीएसजी समूह के उपाध्यक्ष ‘शाश्वत गोयनका’ को WEF यंग ग्लोबल लीडर्स 2024 में नामित किया गया है।

18. भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक ‘यूरिया’ आयात समाप्त करने की योजना बनाई है।

19. ‘श्रीनि पल्लिया’ (Srini Pallia) ने विप्रो लिमिटेड के नए सीईओ और एमडी के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

20. ‘परिवर्तन चिंतन सम्मेलन 2024’ का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा।

21. ‘विराट कोहली’ आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं।

22. लद्दाख में ‘खुबानी खिलना महोत्सव 2024′ शुरू हुआ है।

23. बिजनेसमैन ‘डॉ निकेश जैन मधानी’ को ‘ग्लैमर एंड लाइफस्टाइल अवार्ड 2024’ से सम्मानित किया गया है।

24. ‘मीराबाई चानू’ ‘पेरिस ओलंपिक 2024’ के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय भारोत्तोलक है।

25. पंजाब में चुनाव संबंधी जानकारी के लिए ‘बूथ राब्ता’ (Booth Raabta) वेबसाइट लॉन्च की गई है।

26. संयुक्त अरब अमीरात में ‘विश्व भविष्य ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2024′ का आयोजन किया जाएगा।

27. उत्तराखंड राज्य सरकार ने हिमालय में ‘जीएलओएफ जोखिमों’ का आंकलन किया है।

28. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ‘लव कुमार’ को एसपीजी के महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

29. ‘गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (GAIL) ने 15वां CIDC विश्वकर्मा पुरस्कार जीता है।

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

नवरात्रि के तीसरे दिन देवी के मां चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। माता चंद्रघंटा का स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। मां चंद्रघंटा बाघ पर सवार होकर आती हैं। उनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है। इस कारण ही इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। 

मां चंद्रघंटा का पूजन मंत्रपिंडजप्रवरारूढ़ा, चंडकोपास्त्रकैर्युताप्र सादं तनुते मह्मं, चंद्रघंटेति विश्रुता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button